एक्सप्लोरर

Kia Syros: पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और बहुत कुछ, Kia ने भारत में लॉन्च की प्रीमियम लुक वाली 7-सीटर

Kia Syros Launched in India: किआ साइरोस भारत में कंपनी की पांचवीं एसयूवी है, जिसका डिजाइन काफी अलग और प्रीमियम है. इस 7-सीटर को कंपनी ने प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है.

Kia Syros Launched in India: किआ मोटर्स ने भारत में फाइनली अपनी मोस्ट-अवेटेड 7-सीटर साइरोस को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह Sub 4m एसयूवी है जोकि सोनेट से थोड़ी बड़ी है लेकिन सेल्टोस से ज्यादा स्पेस रखती है. किआ साइरोस की डिलीवरी अगले साल फरवरी महीने ले शुरू होगी, जबकि इसकी कीमतों का खुलासा जनवरी 2025 में किया जाएगा. 

Kia Syros का डिजाइन और फीचर्स

किआ साइरोस भारत में पांचवीं एसयूवी है, जिसका डिजाइन काफी अलग और प्रीमियम है. इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में Dual-Screen सेटअप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रायड ऑटौ और एप्पल कारप्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. साइरोस की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है. अगर व्हीलबेस की बात करें तो यह 2,550 मिमी है. 


Kia Syros: पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और बहुत कुछ, Kia ने भारत में लॉन्च की प्रीमियम लुक वाली 7-सीटर

पावरट्रेन और कलर ऑप्शन्स

किआ साइरोस के पावरट्रेन की बात की जाए तो इसमें 1.0 टर्बो पेट्रोल इंजन और डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन की पावर दी गई है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो आपको इसमें फ्रॉस्ट ब्लू, प्यूटर ऑलिव, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल कलर मिलते हैं. 


Kia Syros: पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और बहुत कुछ, Kia ने भारत में लॉन्च की प्रीमियम लुक वाली 7-सीटर

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट्स के साथ काफी अच्छा बूट स्पेस मिलने वाला है. एयरक्राफ्ट थ्रॉटल जैसा गियर शिफ्टर और 360 डिग्री कैमरा पार्किंग दिया गया है, मल्टीपल टाइप-सी यूएसपी पोर्ट के साथ कार में वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन भी मिलता है. किआ की इस 7-सीटर में आपको पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है.

कार के अन्य फीचर्स

साइरोस में फ्लश डोर हैंडल और टॉप-एंड ट्रिम के लिए 17-इंच के व्हील के साथ-साथ एल शेप में टेल-लैंप भी दिया गया है. कार के अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें ADAS लेवल 2, रिक्लाइनिंग रियर सीटें, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम और पावर्ड हैंडब्रेक मिलता है. 

यह भी पढ़ें:-

कीमत 12 लाख तो खरीदने के बाद 21 लाख की कैसे हो जाती है Mahindra Thar? यह रहा टैक्स का पूरा गणित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget