एक्सप्लोरर

कीमत 12 लाख तो खरीदने के बाद 21 लाख की कैसे हो जाती है Mahindra Thar? यह रहा टैक्स का पूरा गणित

Tax on Mahindra Thar: महिंद्रा थार का बेस प्राइस 11 लाख 65 हजार रुपये है. इस कार पर 14 फीसदी स्टेट टैक्स तो वहीं 14 परसेंट सेंट्रल टैक्स लगता है. थार पर 20 प्रतिशत सेस भी लगाया जाता है

Mahindra Thar Tax Calculation: इंडियन मार्केट में महिंद्रा थार की एक अलग ही पॉपुलेरिटी है. यही कारण है कि इस एसयूवी की बिक्री भी खूब होती है. इस साल थार रॉक्स की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा थार बेचने का बड़ा आकंड़ा दर्ज किया. हर किसी के लिए थार खरीदना आसान बात नहीं होती है. जब आप थार का टैक्स स्ट्रक्चर देखेंगे तो आपको एक अलग ही तस्वीर देखने को मिलेगी. यहां हम आपको महिंद्रा थार पर लगने वाले टैक्स और सेस का पूरा गणित बताते हैं.

कारों पर कितना लगता है टैक्स और सेस? 

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक कार के रजिस्ट्रेशन पर 28 फीसदी जीएसटी लगाई जाती है और कार की कैटेगरी के मुताबिक उस पर एक्स्ट्रा सेस लगाया जाता है, जोकि हर सेगमेंट के लिए अलग होता है. नई कार खरीदने पर जीएसटी के साथ सरकार सेस भी लेती है. सेस एक प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक होता है.

इसके अलावा डीजल गाड़ियों पर यह और भी ज्यादा होता है. इसके अलावा हैचबैक गाड़ियों पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है तो वहीं लग्जरी (Luxury) वाहनों पर 28 फीसदी के जीएसटी का प्रावधान है. इसके ऊपर सेडान वाहनों पर 22 फीसदी और SUV पर भी 22 फीसदी का सेस लगता है.

Thar पर कुल कितना लगता है टैक्स? 

अब थार की बात की जाए तो महिंद्रा थार की बेस कीमत 11 लाख 65 हजार रुपये है. इस कार पर 14 फीसदी स्टेट टैक्स तो वहीं 14 परसेंट सेंट्रल टैक्स लगता है. इस तरह दोनों टैक्स मिलाकर 3 लाख 26 हजार रुपये हो जाते हैं. इस थार पर 20 प्रतिशत सेस भी लगाया जाता है जोकि 2 लाख 33 हजार रुपये होता है.

थार पर 17 हजार 240 रुपये का टीसीएस और रोड टैक्स 2 लाख 19 हजार रुपये लगता है. इसके अलावा इंश्योरेंस 1 लाख रुपये होता है. टैक्स और सेस मिलाकर इस कार की कुल कीमत 20 लाख 60 हजार रुपये के करीब हो जाती है. 

यह भी पढ़ें:-

कितना माइलेज देती है Mahindra Scorpio? खरीदने का बना रहे प्लान तो यहां जान लें सब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया देसी EV स्कूटर लॉन्च, 260 KM रेंज, महज इतनी है कीमत
नया देसी EV स्कूटर लॉन्च, 260 KM रेंज, महज इतनी है कीमत
Ninja 300 का नया लुक, स्पोर्ट्स बाइक बाजार में हलचल
Ninja 300 का नया लुक, स्पोर्ट्स बाइक बाजार में हलचल
नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget