एक्सप्लोरर

बदला लेने के लिए एक्स-गर्लफ्रेंड ने जला दी बॉयफ्रेंड की BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

BMW Burnt By EX-Girlfriend: त्रिपुरा में एक युवक की BMW 320d कार को उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त ने आग के हवाले कर दिया. आइए इस घटना और लग्जरी कार के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

BMW Burnt By EX-Girlfriend: त्रिपुरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक की BMW 320d सेडान कार को उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त ने आग लगा दी. युवक के अनुसार, ब्रेकअप के बाद उसे कई बार धमकियां मिल रही थीं, लेकिन उसने इसे गंभीर ता से नहीं लिया.

दरअसल, ये घटना तब हुई जब उसकी कार रात में घर के पोर्च में खड़ी थी और अचानक उसमें आग लग गई.

CCTV फुटेज ने खोली पूरी सच्चाई

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब CCTV फुटेज की जांच की गई. फुटेज में एक सफेद मारुति ईको वैन को कई बार घटनास्थल के पास देखा गया. युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. थक-हार कर पीड़ित ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और YouTuber प्रतीक सिंह के माध्यम से अपनी पूरी कहानी जनता के सामने रखी.

सोशल मीडिया पर उठी न्याय की मांग

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा और समर्थन दोनों दिखाए. ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #JusticeForBMWOwner जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. लोगों का कहना है कि सबूतों के बावजूद पुलिस चुप बैठी है.

BMW 320d के फीचर्स

जिस कार को आग के हवाले किया गया, वह BMW 320d थी. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 65 लाख रुपये तक जाती है. BMW 320d को उसके शानदार परफॉर्मेंस, स्टाइल और लग्जरी फीचर्स के लिए जाना जाता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

BMW 320d में 1,995 सीसी का 4-सिलिंडर TwinPower टर्बो-डीजल इंजन (B47) दिया गया है. यह इंजन 188 से 190 हॉर्सपावर की ताकत 4,000 RPM पर और 400 Nm का टॉर्क 1,750 से 2,500 RPM के बीच जनरेट करता है. यह सेडान 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.2 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 230 से 243 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है.

माइलेज की बात करें तो यह कार शहर में लगभग 11.8 से 15 किमी/लीटर और हाइवे पर 19 से 22 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है. ARAI की ओर से प्रमाणित माइलेज 22.69 किमी/लीटर है.

कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स

BMW 320d में दो-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है, जो ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा देता है. इसमें कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, इसके इंटीरियर में लेदर सीट्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, और पावर सीट एडजस्टमेंट जैसी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. सुरक्षा के लिहाज से कार में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल एयरबैग्स जैसे सभी आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मौजूद हैं, जो हर सफर को सुरक्षित बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली फ्यूल पॉलिसी: इस शख्स ने कौड़ियों के दाम बेची Jaguar Land Rover, अब सरकार ने लिया यू-टर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget