एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift: अप्रैल में लॉन्च हो सकती है किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, जानिए क्या मिलेंगे अपडेट्स

फिलहाल मौजूदा किआ सेल्टोस की एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से 17.39 लाख रुपये के बीच है. हालांकि नया मॉडल  इससे थोड़ा महंगा होगा, क्योंकी इस कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है.

Kia Seltos: दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी किआ मोटर ने इसी महीने हुए ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी आने वाली कार ईवी9 कॉन्सेप्ट एसयूवी और न्यू-जेनरेशन कार्निवल यानि केए4 को शोकेस किया. इस शो में यूएसए और दक्षिण कोरिया में बिक रही, किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के लॉन्च की भी संभावना थी, लेकिन कंपनी ने इसे अभी लॉन्च नहीं किया. अब खबर ये आ रही है कि इस एसयूवी को अप्रैल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसी होगी यह कार. 

कैसा होगा लुक? 

नई किआ सेल्टोस के ग्लोबल-स्पेक मॉडल को देखकर यह पता चलता है कि इसमें एलईडी हेडलैम्प्स, टाइगर नोज फ्रंट ग्रिल, सिग्नेचर लाइटिंग, डीआरएल, इंटीग्रेटेड वर्टिकली शेप्ड फॉग लैंप्स और रिवाइज्ड फ्रंट बंपर जैसे अपडेट देखने को मिलेंगे. साथ ही पीछे की ओर एक नए स्टाइल में बम्पर और नए एलईडी टेल-लैंप भी दिए गए हैं. 

कैसा होगा इंटीरियर?

नई सेल्टोस का इंटीरियर मौजूदा मॉडल से काफी मिलता जुलता है. जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड, रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमेटिक एसी, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ सहित कई फीचर्स देखने को मिलेंगे. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस कार में ADAS का बड़ा अपग्रेड मिलेगा. जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिशन-एवॉयडेंस सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन-एवॉयडेंस असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक एसिस्ट जैसे ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स शामिल होंगे. 

कैसा होगा इंजन?

इंडिया-स्पेक किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक नया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 158 bhp/ 260 Nm का आउटपुट देने में सक्षम है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. साथ ही मौजूदा 1.5-लीटर एनए पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल को बरकरार रखा जाएगा.

कितनी होगी कीमत?

फिलहाल मौजूदा किआ सेल्टोस की एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से 17.39 लाख रुपये के बीच है. हालांकि नया मॉडल इससे थोड़ा महंगा होगा, क्योंकि इस कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है.

क्रेटा फेसलिफ्ट से होगी टक्कर

इस कार का मुकाबला जल्द देश में आने वाली हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट से होगा. इस कार के मौजूदा इंजन को ही बरकरार रखा जाएगा, लेकिन इसमें ढेर सारे फीचर्स अपडेट मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये 5 एसयूवी कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget