एक्सप्लोरर

Kia Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी हो जायेगी किआ सेल्टोस और कैरेंस, 2 दिन और सस्ते में खरीदने का मौका

Kia Carens Rival: कैरेंस का बाजार में अर्टिगा, एक्सएल6, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्काज़ार से मुकाबला होता है.

Kia Seltos and Carens: किआ मोटर्स ने 1 अक्टूबर, 2023 से देश में हाल ही में लॉन्च हुई अपडेटेड सेल्टोस और कैरेंस की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. यह आश्चर्य की बात है क्योंकि आमतौर पर कंपनियां इस अवधि के दौरान लाभ और छूट की घोषणा करती हैं, क्योंकि त्योहारी सीजन के दौरान ऑटोमोबाइल की बिक्री अधिकतम होती है.

किआ सेल्टोस की कीमत में बढ़ोतरी

कंपनी ने इस साल जुलाई की शुरुआत में फेसलिफ्टेड सेल्टोस को 10.89 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था, जिसकी कीमत टॉप मॉडल के लिए 19.80 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने ADAS- से लैस दो वेरिएंट - GTX+ (S) और X-Line (S) को भी पेश किया है. जिसकी कीमत क्रमशः 19.40 लाख रुपये और 19.60 लाख रुपये है.

Kia Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी हो जायेगी किआ सेल्टोस और कैरेंस, 2 दिन और सस्ते में खरीदने का मौका 

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस मिड साइज एसयूवी के सभी वेरिएंट की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है. कीमतों में अपडेट से स्पेक्स या फीचर्स में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है. सेल्टोस का नया मॉडल तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें एक 1.5-लीटर एनए पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल, एक नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी, आईएमटी, ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

किआ कैरेंस की कीमत में बढ़ोतरी

सेल्टोस के अलावा, किआ अपनी थ्री-रो एमपीवी कैरेंस की कीमतों में इजाफा करेगी. इस एमपीवी के सभी वेरिएंट की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी होने की संभावना है. वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत में 10,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल कैरेंस की एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से 18.95 लाख रुपये के बीच है.

Kia Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी हो जायेगी किआ सेल्टोस और कैरेंस, 2 दिन और सस्ते में खरीदने का मौका

कैरेंस एमपीवी छह ट्रिम्स- प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी, लग्जरी (ओ) और लक्ज़री प्लस में उपलब्ध है, जिसमें छह और 7-सीट लेआउट का विकल्प मिलता है. यह सेल्टोस के समान आउटपुट और ट्रांसमिशन विकल्पों और इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है. कैरेंस का बाजार में अर्टिगा, एक्सएल6, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्काज़ार से मुकाबला होता है.

यह भी पढ़ें :- डैशकैम के साथ आती हैं ये 5 सबसे किफायती कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Land Rover ने पेश की भारत में सबसे आलीशान SUV, जानें क्या है कीमत?
Land Rover ने पेश की भारत में सबसे आलीशान SUV, जानें क्या है कीमत?
Budget Friendly Bike: मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget