एक्सप्लोरर

Electric Car: Kia की इलेक्ट्रिक कार भारत आने को तैयार, BYD-Hyundai की गाड़ियों को देगी टक्कर!

Electric Cars in India: किआ अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है. किआ EV3 अगले साल 2025 में भारत में कदम रख सकती है. इस कार की टक्कर BYD Atto3 और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से देखने को मिल सकती है.

Kia Electric Car EV3: किआ ग्लोबल मार्केट में अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार EV3 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कोरियन कार निर्माता कंपनी सबसे पहले इस गाड़ी को इसी साल जुलाई में अपने मार्केट में लॉन्च करेगी. इसके बाद बाककी देशों में इस कार को लॉन्च किया जा सकता है. किआ की ये EV3 साल 2025 में भारतीय बाजार में कदम रख सकती है.

भारत में किआ की EV3

किआ के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भारत में EV6 पहले से ही मौजूद है. वहीं कार निर्माता कंपनी किआ भारत में ईवी गाड़ियों की रेंज में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए EV3 की लॉन्चिंग कर सकती है. किआ इंडिया ने हाल ही में बताया कि लोकली एसेंबल्ड इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग साल 2025 में शुरू होगी. इसके साथ ही किआ इंडिया की ओर से कहा गया कि इलेक्ट्रिक लाइन-अप को और बेहतर करने के लिए इस नए मॉडल के अलावा EV9 को ईवी के पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है.

Kia EV3 की  इन गाड़ियों से सीधी टक्कर

किआ ईवी3 की लॉन्चिंग से पहले ही भारत में इस कार को टक्कर देने वाली गाड़ियां मौजूद हैं. किआ ईवी 3 की टक्कर पावरफुल इलेक्ट्रिक कार BYD Atto3 और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक  (Hyundai Kona Electric) जैसी गाड़ियों से देखने को मिल सकती है. 

BYD Atto3 की भारत में एक्स-शोरूम प्राइस 33.99 लाख रुपये से शुरू है. वहीं हुंडई कोना इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम प्राइस 23.84 लाख रुपये से शुरू है. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के 2024 मॉडल के भी भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है.

किआ ईवी 3 के फीचर्स

किआ की अब तक की लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कारों में ईवी 3 सबसे छोटी गाड़ी हो सकती है. लेकिन, ये कार कई पावरफुल फीचर्स के साथ मार्केट में कदम रख सकती है. इस कार को करीब 30-इंच की बड़ी डिस्पले मिल सकती है, जिसमें 12.3-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन लगी मिल सकती है. इसके साथ ही इसी साइज का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी इस ईवी में लगा मिल सकता है.

नई इलेक्ट्रिक कार की परफॉर्मेंस

किआ ने अभी तक अपनी EV3 की रेंज का खुलासा नहीं किया है. वहीं किआ की लॉन्ग-रेंज GT सिंगल चार्जिंग में 560 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. अगर ईवी 3 की रेंज का अंदाजा लगाया जाए, तो छोटी बैटरी के साथ ये कार 450 किलोमीटर की रेंज दे सकती है.

BYD Atto 3 में ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 500 किलेमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है. वहीं हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 450 किलोमीटर की रेंज के साथ मार्केट में मौजूद है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar: महिंद्रा 5-डोर थार कब होगी लॉन्च? 3-डोर थार कर रही केदारनाथ धाम में मदद

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget