एक्सप्लोरर

Mahindra Thar: महिंद्रा 5-डोर थार कब होगी लॉन्च? 3-डोर थार कर रही केदारनाथ धाम में मदद

Mahindra Five door Thar: महिंद्रा 5-डोर थार जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने वाली है. लेकिन, इससे पहले 3-डोर थार केदारनाथ धाम पहुंच गई है. वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से इस कार को ले जाया गया है.

Mahindra Five door Thar Expected Launch Date: महिंद्रा थार भारत में चलने वाली मोस्ट पॉपुलर एसयूवी में से एक है. इस कार का क्रेज हर वर्ग के लोगों में नजर आता है. इस एसयूवी के फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. वहीं ये कार ऑन-रोड के साथ ही ऑफ-रोड भी बेहतर एक्सपीरियंस देती है. इसी वजह से महिंद्रा थार को केदारनाथ धाम में भी लाया गया है. इस कार की मदद से हेलीपैड और बेस कैंप से मंदिर परिसर तक विकलांग और बुजुर्ग यात्रियों को पहुंचाया जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

महिंद्रा 5-डोर थार की लॉन्च डेट

महिंद्रा 3-डोर थार की पॉपुलेरिटी के साथ ही महिंद्रा 5-डोर थार भी जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने वाली है. महिंद्रा की ये कार इसी साल 2024 में 15 अगस्त के मौके पर लॉन्च हो सकती है. कंपनी ने पहले भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी कई विशेष गाड़ियों की लॉन्चिंग की है. महिंद्रा की इस नई कार में 3-डोर थार के मुकाबले दो दरवाजे अधिक जोड़े जा रहे हैं. साथ ही कुछ नए फीचर्स को भी नई एसयूवी में जोड़ा जा सकता है.

महिंद्रा थार के नए फीचर्स

महिंद्रा 5-डोर थार आर्मडा नेमप्लेट के साथ मार्केट में आ सकती है. इस कार का इंटीरियर 3-डोर थार की तुलना में ज्यादा प्रीमियम हो सकता है. महिंद्रा की इस नई एसयूवी में 19-इंच के अलॉय व्हील लगे मिल सकते हैं. साथ ही एक सनरूफ, रियर कैमरा और एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इस कार में लगा हो सकता है. सेफ्टी के लिए इस नई थार में 6-एयरबैग की सुविधा भी दी जा सकती है.

पावरट्रेन में मिल सकता है बड़ा अंतर?

महिंद्रा की 5-डोर थार में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल के इंजन का ऑप्शन मिल सकता है. वहीं महिंद्रा 3-डोर थार में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल का इंजन दिया गया है, जिससे 118 ps की पावर मिलती है और 300 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. साथ ही इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मौजूद है, जिससे 132 PS की पावर मिलती है और 300 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है.

क्या होगी नई थार की कीमत?

महिंद्रा 3-डोर थार के बेस मॉडल की बात करें, तो इस एसयूवी की एक्स-शोरूम प्राइस 11.35 लाख रुपये से शुरू है. वहीं इस कार के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 17.60 लाख रुपये तक जाती है. महिंद्रा की पांच दरवाजे वाली थार की कीमत 25 से 26 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

ये भी पढ़ें

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंची Thar, इस काम में करेगी प्रशासन और यात्रियों की मदद

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget