एक्सप्लोरर

केवल दो लाख रुपये में आपके हाथ में होगी इस धांसू कार की चाबी! 16 सितंबर से शुरू हो रही प्री-बुकिंग्स

Kia Carnival Bookings: किआ कार्निवल फिर एक बार भारतीय बाजार में वापसी करने जा रही है. कंपनी ने इस कार की लॉन्च डेट की घोषमा भी कर दी है. इसके साथ ही गाड़ी की प्री-बुकिंग भी शुरू होने वाली है.

Kia Carnival New-Gen Model: किआ इंडिया ने अपनी शानदार कार कार्निवल के न्यू जेनरेशन मॉडल की लॉन्च डेट अनाउंट कर दी है. किआ कार्निवल का ये न्यू जेनरेशन मॉडल भारतीय बाजार में धमाल मचाने के लिए तैयार है. कार की लॉन्चिंग से पहले ही गाड़ी को बुकिंग लेना भी शुरू किया जा रहा है. कंपनी ने इस कार की कम से कम टोकन अमाउंट के बारे में भी जानकारी शेयर कर दी है. केवल दो लाख रुपये की बुकिंग अमाउंट के साथ ही ये गाड़ी आपके लिए बुक हो सकती है. 

कब लॉन्च होगी नई Kia Carnival?

किआ इंडिया कार्निवल के न्यू जेनरेशन मॉडल को अगले महीने 2 अक्टूबर के दिन लॉन्च करने जा रही है. वहीं कंपनी इस कार के लिए 16 सितंबर से ही बुकिंग लेना शुरू कर देगी. किआ इंडिया ने इस कार के पिछले जेनरेश मॉडल को साल 2023 में ही भारतीय बाजार से वापस ले लिया था. वहीं अब कार्निवल का नया मॉडल कई अपडेट के साथ मार्केट में आने के लिए तैयार है.

Kia Carnival के अपडेटेड फीचर्स

किआ कार्निवल का लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होने वाला है. इस नई MPV की सेकंड-रो लग्जरी और पावर्ड सीट्स से लैस मिलने वाली है, जिसमें वेंटिलेशन के फीचर के साथ ही लैग सपोर्ट भी होगा. गाड़ी में केवल एक टच से ही स्लाइड होकर दरवाजे खुल जाएंगे. गाड़ी में डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ भी लगाया गया है.

किआ कर्निवल में 12-स्पीकर का साउंड सिस्टम दिया जा रहा है. गाड़ी में पैनरोमिक कर्व्ड डिस्प्ले जी जाएगी, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा और 12.3-इंच का ही डिजिटल कंसोल भी दिया जाएगा. गाड़ी में लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए 23 ऑटोनोमस फीचर्स के साथ लेवल 2 ADAS भी लगाकर दिया जा रहा है.

2025 Kia Carnival in gray, driving on an open road on a hill-side highway, front three-quarter view

किआ की कार की पावर

किआ इंडिया ने अभी इस कार के इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. लेकिन इस MPV में 2.2-लीटर डीजल इंजन के मिलने की उम्मीद की जा सकती है, जिसमें साथ एक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी जुड़ा मिल सकता है. ये नई कार्निवल दुनियाभर में 3.5-लीटर V6 और 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ मौजूद है.

Kia Carnival की कीमत

किआ कार्निवल के इस न्यू जेनरेशन मॉडल की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में लगभग दोगुनी हो सकती है. साल 2020 में लॉन्च हुई कार्निवल की एक्स-शोरूम प्राइस 24.95 लाख रुपये थी. वहीं अब ये नया मॉडल करीब 50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ आ सकता है. इसके पीछे की वजह है कि ये कार पूरी तरह से विदेश में बनकर ही तैयार हुई है.

ये भी पढ़ें

3 साल बाद भारत लौट रही ये कार कंपनी, इस राज्य में लगाने जा रही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

900KM से ज्यादा रेंज देगी BYD की नई EV, लग्जरी फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
900KM से ज्यादा रेंज देगी BYD की नई EV, लग्जरी फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
नई कार खरीदने की जरूरत नहीं, अब पुरानी गाड़ी को ही बना सकेंगे EV, जानें कितना आएगा खर्च
नई कार खरीदने की जरूरत नहीं, अब पुरानी गाड़ी को ही बना सकेंगे EV, जानें कितना आएगा खर्च
Made in India कारों का जलवा, दुनिया भर की कंपनियां अब भारत पर लगा रहीं दांव
Made in India कारों का जलवा, दुनिया भर की कंपनियां अब भारत पर लगा रहीं दांव

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget