एक्सप्लोरर

3 साल बाद भारत लौट रही ये कार कंपनी, इस राज्य में लगाने जा रही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

Ford Return To India: अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड फिर एक बार भारतीय बाजार में वापसी करने जा रही है. कंपनी अपने चेन्नई स्थित प्लांट को फिर से शुरू कर यहां से गाड़ियों को एक्सपोर्ट करेगी.

Ford Chennai Plant Reopens: फोर्ड मोटर कंपनी ने भारत में अपने प्लांट को फिर से खोलने की योजना बनाई है. यह प्लांट तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में फिर से खुलने जा रहा है. कंपनी इसी प्लांट से गाड़ियों  का निर्माण करेगी. फोर्ड ने इस बारे में राज्य सरकार को एक 'लेटर ऑफ इंटेंट' सौंपा है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी फिर से भारत में अपने काम को शुरू करने की दिशा में काम कर रही है.

तमिलनाडु सरकार के साथ बातचीत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उनकी सरकार और फोर्ड के बीच बातचीत हो रही है, जिसके बाद फोर्ड ने अपनी योजना का खुलासा किया. कंपनी ने बताया कि अब प्लांट में गाड़ियों का निर्माण किया जाएगा. इस प्लांट में कौन-कौन सी गाड़ियां बनाई जाएंगी, इसकी जानकारी कंपनी बाद में साझा करेगी.

साल 2021 में बंद हुई थी मैन्युफैक्चरिंग 

फोर्ड ने साल 2021 में भारत में बिक्री के लिए गाड़ियों का निर्माण बंद कर दिया था, क्योंकि कंपनी को अपने गाड़ी की बिक्री में बढ़ोतरी नहीं मिली थी. इसके बाद साल 2022 में कंपनी ने भारत से एक्सपोर्ट भी बंद कर दिया था, जिससे फोर्ड ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटो मार्केट से पूरी तरह से बाहर निकलने का फैसला किया.


3 साल बाद भारत लौट रही ये कार कंपनी, इस राज्य में लगाने जा रही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

एक्सपोर्ट पर रहेगा फोकस

फोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले के तहत प्लांट को फिर से तैयार किया जाएगा, जहां से इंटरनेशनल मार्केट के लिए गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया जाएगा. चेन्नई प्लांट में पहले फोर्ड कारों और इंजनों का निर्माण होता था. अब देखना होगा कि फोर्ड इस प्लांट से कौन-कौन से मॉडल्स का निर्माण करती है और कंपनी की भविष्य की योजनाएं क्या होंगी.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोशल मीडिया पर फोर्ड से हुई इस डील के बारे में जानकारी भी साझा की. तमिलनाडु के सीएम ने एक्स पर लिखा कि फोर्ड की टीम के साथ बेहतर चर्चा हुई है. तमिलनाडु की फोर्ड के साथ तीन दशक पुरानी साझेदारी को फिर से शुरू करने पर बात हुई है. तमिलनाडु के प्लांट में फिर से अब दुनिया के लिए मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़े : 

Honda Two-Wheelers: कब लॉन्च होगा होंडा का इलेक्ट्रिक स्कूटर? कंपनी के CEO ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget