एक्सप्लोरर

कार में कैसे काम करेगा AEBS सिस्टम, 2030 से लागू करने जा रही सरकार?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 2030 से नए कार मॉडल में AEBS अनिवार्य करने का प्रस्ताव जारी किया है. ऐसे में जानें एडवांस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और इसकी खासियत के बारे में.

सड़क पर कई हादसे ऐसे होते हैं, जब ड्राइवर के पास कोई भी कदम उठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता. ऐसा अक्सर अचानक सामने चल रही कार के ब्रेक लगाने, सड़क पर किसी बाधा के आ जाने या ट्रैफिक के तेजी से रुकने की स्थिति में होता है. ऐसे में कुछ सेकंड की देरी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसी समस्या से बचने के लिए अब कारों में Advanced Emergency Braking System यानी AEBS को अनिवार्य करने की तैयारी है.

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 19 अक्टूबर 2026 को जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में प्रस्ताव रखा है कि 1 अक्टूबर 2030 से नए M1 मॉडल की कारों में AEBS अनिवार्य किया जाए. इसके बाद 1 अक्टूबर 2032 से उत्पादन में मौजूद सभी M1 मॉडल में भी यह सिस्टम जरूरी होगा. M1 श्रेणी में ड्राइवर के अलावा अधिकतम आठ यात्रियों वाली यात्री कारें आती हैं.

ऐसे काम करेगा AEBS

AEBS सड़क पर कार के आगे की स्थिति पर लगातार नजर रखता है. इसके लिए वाहन में लगे कैमरा, रडार या दोनों तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. सिस्टम सामने मौजूद वाहन या संभावित बाधा की दूरी और कार की गति जैसी स्थितियों का आकलन करता है. अगर कार 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है और अचानक सामने वाली कार जोर से ब्रेक लगा देती है, तो AEBS इस स्थिति को पहचानकर यह अनुमान लगाने की कोशिश करेगा कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर का खतरा कितना है. अगर खतरा सामान्य है तो सिस्टम केवल निगरानी करता रहेगा, लेकिन जब टक्कर की संभावना बढ़ती है तो सबसे पहले ड्राइवर को चेतावनी दी जाती है. जिससे ड्राइवर अलर्ट हो जाता है.

यह भी पढ़ें: ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी

एक्सिडेंट की संभावना को कम करेगा

यही AEBS की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है. अगर सिस्टम को टक्कर का खतरा दिखाई देता है और ड्राइवर चेतावनी के बावजूद पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं दे पाता, तो AEBS अपने आप ब्रेकिंग शुरू कर देता है. इसका मतलब है कि AEBS परिस्थितियां अनुकूल होने पर टक्कर को पूरी तरह रोकने में मदद करता है और अगर टक्कर रोकना संभव नहीं है तो कार की स्पीड कम करके टक्कर की संभावना को कम करता है.

2030 और 2032 तक होगा लागू

1 अक्टूबर 2030 से नए M1 कार मॉडल AEBS से लैस होने चाहिए. वहीं जो पुराने मॉडल उस समय तक प्रोडक्शन में हैं, उनके लिए 1 अक्टूबर 2032 की समयसीमा प्रस्तावित है. साथ ही, 1 अक्टूबर 2028 से AEBS से लैस M1 और N1 वाहनों को संबंधित AIS-185 मानक का पालन करना होगा. AEBS के साथ सरकार वाहन सुरक्षा के दूसरे पहलुओं पर भी जोर दे रही है. ड्राफ्ट में स्टीयरिंग, इमरजेंसी लेन-कीपिंग, चाइल्ड-सीट एंकर और अन्य सुरक्षा मानकों से जुड़े प्रावधान भी प्रस्तावित हैं.

यह भी पढ़ें: कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
Embed widget