एक्सप्लोरर

'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?

Fauzi Teaser Out: प्रभास स्टारर  'फौजी' का जबरदस्त टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में एक्टर एक विद्रोही सैनिर के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं.

प्रभास ने शुक्रवार को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने एक टीजर जारी कर फैंस को तोहफा दिया. टीजर में प्रभास को ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले एक निडर सैनिक के रूप में दिखाया गया है. इसे देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. वहीं मेकर्स ने 'फौजी' की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

 'फौजी' धांसू टीजर रिलीज
'फौजी' का टीजर बर्लिन में एडोल्फ हिटलर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच हुई बातचीत के जरिए फिल्म के ऐतिहासिक बैकग्राउंड को पेश करता है. इस बातचीत में भारत में ब्रिटिश अत्याचारों का जिक्र है. जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, इसमें एक ऐसे विद्रोही योद्धा को दिखाया गया है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के दिलों में खौफ पैदा कर देता है. दो मिनट 31 सेकंड के इस टीज़र में 'फौजी' फिल्म में प्रभास के भव्य किरदार की झलक मिलती है. माना जा रहा है कि यह फिल्म आजादी से पहले के दौर पर आधारित है.

'फौजी' के टीजर में प्रभास का दिखा बागी सैनिक का अवतार
इसमें प्रभास कोलकाता में तैनात एक ऐसे सैनिक की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.धुआंधार गोलीबारी और जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ-साथ, उन्हें "भारत के सबसे बड़े बागी सैनिक" के रूप में पेश किया गया है, जो 1932 से ही वांटेड है. प्रभास का यह किरदार ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक जोरदार लड़ाई का हिंट देता है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fauzi (@fauzithemovie)


वीडियो के एंड में एक बहुत ही दमदार पल आता है, जिसमें उनका वॉयस-ओवर सुनाई देता है: "अबे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून बहा दूंगा और आजादी भी छीन लूंगा." ये डायलॉग उनके विद्रोही तेवर को दिखाता है. धांसू टीजर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, "पेश है डीक्लासिफाइड फाइल नंबर 25 – फौजी,19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में."

 'फौजी' कब होगी रिलीज
हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित 'फौजी' 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस टीजर को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिखाई है. एक यूजर ने कमेंट किया, "भारत का सबसे बड़ा बागी सैनिक." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "नाम याद रखना - उप्पलपति वेंकट सूर्य नारायण प्रभास राजू."

'फौजी' के बारे में
हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित, 'फौजी' फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी है और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है. फिल्म के निर्माता नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं, यह फिल्म 3 दिसंबर, 2020 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'- 'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'-'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
26 रुपये लेकर मुंबई आए थे जीवन, 60 फिल्मों में बने 'नारद मुनि', विलेन बनकर भी कमाया नाम
26 रुपये लेकर मुंबई आए थे एक्टर जीवन, 60 फिल्मों में बने 'नारद मुनि'
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
Advertisement

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget