एक्सप्लोरर

Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

Rolls-Royce अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार Spectre Series II को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जानिए इसके दमदार फीचर्स, रेंज और पूरी जानकारी.

जब भी हम बेहद ही लग्जरी और बेहतरीन डिजाइन कार की बात करते हैं तो उसमें रोल्स-रॉयस का नाम न आये ऐसा हो नहीं सकता है. क्योंकि रोल्स-रॉयस बेहद ही लग्जरी कार होती हैं और इन्हें बहुत कम ही लोग खरीद पाते हैं. रोल्स-रॉयस के कई मॉडल इंडिया में पहले से धमाका मचा रहे हैं और अब खबर आ रही है कि कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कूपे का Rolls-Royce Spectre Series II लॉन्च करने जा रही है.

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इस गाड़ी को बहुत ही शानदार तरीके से तैयार किया गया है. दुनिया भर के ऑटोमोबाइल बाजार में इस कार के नए लुक को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. तो चलिए जानतें इस खबर में रोल्स-रॉयस की नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में.

बेहतरीन ड्राइविंग रेंज

आपको बता दें कि रोल्स-रॉयस की इस नई स्पेक्ट्रे सीरीज II में कंपनी ने परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में पहले से ज्यादा सुधार किए हैं. क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और एडवांस आर्किटेक्चर के साथ आएगी. इसके ओरिजिनल मॉडल में 102 kWh का बैटरी पैक मिलता था.

लेकिन नए सीरीज II मॉडल में इसे और अधिक ऑप्टिमाइज़ किया गया है जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलती है. पहले पुराना मॉडल सिंगल चार्ज में लगभग 530 किलोमीटर तक की WLTP रेंज देता था. वहीं इस नए अपडेटेड वर्जन के और भी ज्यादा बेहतर रेंज देने की उम्मीद जताई जा रही है.

Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक

डिजाइन भी बेहद शानदार

जबकि लुक और डिजाइन के मामले में रोल्स-रॉयस की गाड़ियां हमेशा से ही सड़क पर अपनी एक अलग पहचान बनाती आईं हैं. जबकि Spectre Series II इस मामले में एक कदम और आगे है. क्योंकि इसके फ्रंट में कंपनी की सिग्नेचर पैंथेरियन ग्रिल दी गई है. जो रात के समय रोशन होकर इसके लुक में चार चांद लगा देती है. गाड़ी के स्लीक और शार्प एलईडी डीआरएल के साथ डीप-सेट हेडलाइट्स इसे एक बेहद आक्रामक और रॉयल फेस देती हैं.

वहीं इसका स्लोपिंग रूफलाइन और कूपे डिजाइन एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने में मदद करता है. जिससे हाई स्पीड में भी गाड़ी पूरी तरह स्थिर रहती है. जबकि बड़े अलॉय व्हील्स और शानदार बॉडी पैनल्स इस इलेक्ट्रिक कूपे को दूर से ही बेहद प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं.

Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

कार का इंटीरियर बना है आलीशान

रोल्स-रॉयस कंपनियों की गाड़ियों के केबिन अंदर से फाइव स्टार होटल से कम नहीं होते हैं. कुछ ऐसा ही इस. नई इलेक्ट्रिक कार में भी देखने को मिला है. क्योंकि कार में बैठने वाले यात्रियों के लिए बेहतरीन लेदर अपहोल्स्ट्री, कस्टमाइज्ड वुडन फिनिश और कंपनी की मशहूर स्टारलाईट हेडलाइनर छत मिलती है.

जबकि कार के डैशबोर्ड पर आधुनिक तकनीक से लैस कई डिजिटल स्क्रीन और इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं जो कनेक्टिविटी के सभी आधुनिक फीचर्स को सपोर्ट करते हैं. वहीं इसके अलावा आरामदायक, वेंटिलेटर और मसाज करने वाली सीट्स इस लंबी यात्रा को बेहद आरामदायक बनाती हैं.

भारत में कबतक होगी लॉन्च?

बता दें कि कंपनी के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस शानदार Spectre Series II को भारतीय बाजार में दिसंबर 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. इसके साथ ही कंपनी देश में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए साल 2027 की पहली तिमाही में दिल्ली में अपने नए और भव्य शोरूम को भी दोबारा खोलने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें: बाइक में RESERVE मोड कैसे करता है काम? जानिए पूरा सच

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
Advertisement

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget