एक्सप्लोरर

आज लॉन्च होने जा रही Ertiga को टक्कर देने वाली Kia की ये 7-सीटर कार, जानें फीचर्स और कीमत

2025 Kia Carens Clavis Features: कंपनी किआ की नई कार की ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर चुकी है. आइए इस कार की फीचर्स डिटेल औऱ कीमत के बारे में सब जानते है.

Kia Carens Clavis: किआ इंडिया अपनी नई 7-सीटर कार कैरेंस क्लाविस (Kia Carens Clavis) को आज यानी 23 मई 2025 को भारत में लॉन्च करने जा रही है. यह SUV सीधे तौर पर मारुति अर्टिगा और XL6 को टक्कर देगी. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12 लाख मानी जा रही है. कंपनी ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार 19.54 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा कर रही है.

कैसा है इसका एक्सटीरियर?

कैरेंस क्लाविस में आपको मिलेगा बेहद स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन. इसके फ्रंट में स्लीक स्टार मैप LED DRLs हैं जो इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ आते हैं. इसके साथ ही आइस-क्यूब MFR LED हेडलैम्प और सैटिन क्रोम फिनिश वाले मजबूत फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स SUV को एक प्रीमियम लुक देते हैं. साइड से देखे तो इसमें मिलते हैं R17 क्रिस्टल कट डुअल-टोन एलॉय व्हील्स जो इसकी रोड प्रजेंस को और बेहतर बनाते हैं. पीछे की तरफ इसके LED कनेक्टेड टेल लाइट्स इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं.

अंदर से कितना हाईटेक है इंटीरियर?

किआ क्लाविस के केबिन में 26.62-इंच की डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले मिलती है, जो इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट स्क्रीन को जोड़ती है. इसकी तुलना में स्टैंडर्ड कैरेंस में 10.25 इंच की स्क्रीन मिलती है. इसके अलावा इसमें  4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, किआ कनेक्ट के तहत रिमोट विंडो कंट्रोल, सराउंड व्यू मॉनिटर, मल्टी-लैंग्वेज वॉयस कमांड और फाइंड माई कार जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलती हैं.

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन

किआ कैरेंस क्लाविस में परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं: पहला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है और 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, दूसरा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन है जो 115 PS की पावर के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है, और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन है जो 116 PS का पावर देता है और इसे 6MT व 6AT दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में चुना जा सकता है. इसके अलावा, इसमें मौजूदा कैरेंस मॉडल जैसे ही 6iMT और 7DCT ट्रांसमिशन विकल्प भी मिलते हैं.

 वैरिएंट और सीटिंग लेआउट

वैरिएंट की बात करें तो किआ कैरेंस क्लाविस को 7 विकल्पों ( HTE, HTE(O), HTK, HTK+, HTK+(O), HTX और HTX(O) में लॉन्च किया गया है- यह SUV 6-सीटर और 7-सीटर दोनों लेआउट में उपलब्ध है, हालांकि 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन सिर्फ टॉप-स्पेक HTX(O) वैरिएंट में ही मिलेगा.

सेफ्टी और ADAS फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से, यह SUV ADAS लेवल 2 तकनीक के साथ आती है जिसमें कुल 20 ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं जैसे कि ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग और अवॉइडेंस असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, सेफ एग्जिट वार्निंग और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर; इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, VSM, BAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:-

 

Tata Altroz Facelift: स्टाइलिश लुक के साथ टाटा ने लॉन्च की नई 'अल्ट्रोज', फीचर्स में हुआ जबरदस्त बदलाव, जानें कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
E-25 Petrol Effects: अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget