एक्सप्लोरर

Tips: कार ड्राइव करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

कार चलाते समय हमें कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है, नहीं तो हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और गाड़ी ज्यादा खर्चा मांगेगी.

नई दिल्ली: कार चलाते वक्त लोग अक्सर कई ऐसी गलती कर देते हैं, जिसके बाद हमें नुकसान उठाना पड़ता है. हमारी कुछ गलतियां गाड़ी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं. हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो हम जाने अनजाने में कर देते हैं. हमें गाड़ी चलाते हुए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे हमारी गाड़ी ठीक तरीके से चले और गाड़ी को ठीक कराने में हमें ज्यादा खर्चा ना करना पड़े.

1. गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा गियर लीवर पर हाथ ज्यादा देर ना रखें. इससे गियर लीवर इंटर्नल गियर पार्ट्स से जुड़ा होता है. और लंबे समय तक उस पर हाथ रखने से उस पर दबाव बनता है. इससे गियर लीवर के टीथ घिसने लगते हैं और गियर बॉक्स को नुकसान पहुंचता है.

2. लंबे समय तक क्लच पर पैर ना रखें. ऐसा करने से गाड़ी की क्लच प्लेटें खराब हो जाएंगी और कार पिकअप कम देगी जिससे माइलेज पर प्रभाव पड़ेगा. अपना पैर ज्यादा देर तक क्लच पैडल पर ना रखें.

3. ज्यादातर लोग स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीमी तो कर लेते हैं लेकिन फिर गाड़ी को उसी गियर में उठा लेते हैं. इससे इंजन पर लोड पड़ता है. ब्रेकर या गड्ढे से गाड़ी उठाते समय गियर जरूर कम करें.

4. खड़ी गाड़ी के दौरान गियर डालकर क्लच दबाकर ना बैठें. इससे भी गाड़ी के इंजन को काफी नुकसान पहुंचता है.

5. किसी भी ढलान से गाड़ी उतारते समय गाड़ी को बंद ना करें. ऐसा करने से गाड़ी के ज्यादातर फीचर काम करना बंद कर देते हैं. जैसे पावर स्टीयरिंग. कई बार तो ब्रेक भी काम करना बंद कर देते हैं. जिससे जान का जोखिम भी बना रहता है.

6. कई लोग गाड़ी को चढ़ाई पर चढ़ाते समय हाफ क्लच का इस्तेमाल करते हैं. इससे अच्छा ये है कि आप अपना हैंडब्रेक खींचें. इसके बाद गाड़ी को फर्स्ट गियर में डालें, धीरे-धीरे हैंडब्रेक के साथ क्लच छोड़िए और एक्सलेरेटर छोड़कर गाड़ी को आराम से बढ़ाइए.

7. अपनी गाड़ी को कभी भी दूसरे गियर में ना उठाएं. ऐसा करने से गाड़ी के इंजन पर लोड़ पड़ेगा और इंजन सीज भी हो सकता है. हमेशा गाड़ी को सिर्फ पहले गियर में ही उठाएं.

8. गाड़ी को रिवर्स या फॉरवर्ड करते हमें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. जब आप गाड़ी को रिवर्स करके फॉरवर्ड करें तो पहले गाड़ी को रुकने दें उसके बाद ही फॉरवर्ड करें. ऐसा नहीं करेंगे तो गाड़ी को नुकसान हो सकता है.

9. आजकल ऑटोमैटिक गाड़ियों में पार्किंग मोड आता है. इन गाड़ियों में एक पार्किंग मोड होता है. लोग अक्सर गाड़ी को सिर्फ P मोड पर लगाकर छोड़ देते हैं. ऐसा करने से गाड़ी का सारा लोड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स में लगे एक पिन पर पड़ जाता है. पार्किंग मोड के साथ हमेशा हैंडब्रेक खींचना ना भूलें.

10. गाड़ी चलाते वक्त अचानक ब्रेक लगाकर एकदम से एक्सीलेरेटेर ना दें इससे भी गाड़ी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है. ऐसा करने से गाड़ी माइलेज कम देती है, जल्दी जल्दी सर्विस करानी पड़ती है और टायर भी जल्दी घिसते हैं. ऐसा बिल्कुल भी ना करें और गाड़ी को सुरक्षित रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla Roadster की लॉन्चिंग फिर टली, अब 15 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम
Tesla Roadster की लॉन्चिंग फिर टली, अब 15 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम
Hyundai की रिकॉर्ड बिक्री, सितंबर में बिकीं 77 हजार से ज्यादा गाड़ियां
Hyundai की रिकॉर्ड बिक्री, सितंबर में बिकीं 77 हजार से ज्यादा गाड़ियां
Royal Enfield का 450cc धमाका! Scrambler और GT की एंट्री
Royal Enfield का 450cc धमाका! Scrambler और GT की एंट्री
Maruti Fronx में ADAS की तैयारी, बढ़ेगी कार सेफ्टी
Maruti Fronx में ADAS की तैयारी, बढ़ेगी कार सेफ्टी

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Embed widget