एक्सप्लोरर

आज पेश होगी Kawasaki KLE 500 एडवेंचर बाइक, Royal Enfield Himalayan 450 को देगी कड़ी टक्कर

Kawasaki KLE 500 एडवेंचर बाइक कल भारत में पेश होगी. यह बाइक Royal Enfield Himalayan 450 और KTM Adventure 390 जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देगी. आइए इसके फीचर्स पर नजर डालते हैं

भारत का मिड-कैपेसिटी एडवेंचर बाइक सेगमेंट अब बेहद प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है. Royal Enfield, Triumph और KTM जैसे ब्रांड्स के बाद अब Kawasaki भी इस रेस में उतरने जा रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि नई Kawasaki KLE 500 एडवेंचर बाइक आज यानी 24 अक्टूबर 2025 को भारत में अनवील की जाएगी. KLE 500 का डिजाइन और DNA पुराने 90s KLE मॉडल से प्रेरित है, जो अपने समय में मजबूत और ऑफ-रोड फ्रेंडली बाइक के रूप में मशहूर थी. 

Kawasaki KLE 500 का डिजाइन

नई KLE 500 में एडवेंचर राइडिंग के लिए आवश्यक सभी एलिमेंट्स मौजूद हैं. बाइक में 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील्स, लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, और स्प्लिट सीट्स दी गई हैं, जो राइडर और पिलियन दोनों को कम्फर्ट देती हैं. फ्रंट में ट्विन LED हेडलैंप्स, टॉल विंडस्क्रीन, और नकल गार्ड्स दिए गए हैं जो इसे एडवेंचर टूरिंग लुक देते हैं. बाइक में नया स्टील ट्यूबलर फ्रेम इस्तेमाल किया गया है, जिसे खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए ट्यून किया गया है. साइड में लो-स्लंग एग्जॉस्ट बाइक को एक आक्रामक और स्पोर्टी लुक देता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • नई Kawasaki KLE 500 में वही 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो कंपनी की Eliminator 500 और Ninja 500 में दिया गया है. यह इंजन लगभग 45 hp की पावर और 46.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग और हाईवे पर आरामदायक राइडिंग का अनुभव देगा. यह इंजन फ्यूल-इफिशिएंसी और परफॉर्मेंस दोनों में बैलेंस बनाए रखता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

  • ऑफ-रोडिंग के लिए मजबूत सस्पेंशन और भरोसेमंद ब्रेकिंग बेहद जरूरी होती है. KLE 500 में फ्रंट में USD फोर्क्स और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. फ्रंट व्हील में Nissin कैलिपर के साथ सिंगल डिस्क और रियर में डुअल पिस्टन सेटअप मिलने की संभावना है. लंबी ट्रैवल सस्पेंशन और सही ज्योमेट्री वाले फ्रेम की वजह से बाइक ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्थिर रहती है. Kawasaki का दावा है कि बाइक का चेसिस ऑफ-रोड और हाइवे दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देगा.

सेगमेंट और मुकाबला

  • KLE 500 की सबसे सीधी टक्कर Royal Enfield Himalayan 450 से होगी, जो फिलहाल 450cc एडवेंचर सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक है. इसके अलावा Triumph Scrambler 400X, KTM Adventure X 390, और Adventure 390 भी इस रेंज में मौजूद हैं. हालांकि KLE 500 अपने ट्विन-सिलेंडर इंजन, बेहतर ऑफ-रोड क्षमताओं और प्रिमियम बिल्ड क्वालिटी के कारण इन सभी से अलग पहचान बनाएगी. भविष्य में इस सेगमेंट में BMW F450 GS, Norton 700 Adventure, और Royal Enfield Himalayan 750 जैसी बाइक्स के आने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगी.

  • बता दें कि अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो शहर और पहाड़ी इलाकों दोनों में समान रूप से सक्षम हो, तो KLE 500 एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसका इंजन हाईवे पर स्थिरता देता है जबकि सस्पेंशन और व्हील सेटअप ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर है.

ये भी पढ़ें: नई Tata Sierra होगी और भी एडवांस्ड, पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक – तीनों वेरिएंट्स में आएगी ये पावरफुल SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
Bike Chain Effect On Mileage: बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?
बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget