एक्सप्लोरर

Kawasaki Ninja 500: कार से महंगी है ये बाइक! इसके लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना

इसका फेस काफी अलग है, जो नए जमाने की कावासाकी स्पोर्ट बाइक जैसे ZX-6R और निंजा 7 हाइब्रिड से काफी मिलता-जुलता है. भारत में जो बाइक लॉन्च की गई है वह स्टैंडर्ड मॉडल है.

Kawasaki Ninja 500 Launched: कावासाकी ने अपनी निंजा 500 के टीजर जारी करने के कुछ ही दिनों बाद कि भारतीय बाजार में 5.24 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. यह कीमत निंजा 400 के समान है, जो फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है, लेकिन इस पर 40,000 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है. नई 500 भारत में 400 को रिप्लेस कर सकती है.

कावासाकी निंजा 500 पावरट्रेन

निंजा 500 को पावर देने के लिए नया लिक्विड-कूल्ड, 451cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 9,000rpm पर 45hp पॉवर और 6,000rpm पर 42.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन पहले से ही एलिमिनेटर 500 क्रूजर के साथ-साथ कावासाकी की इनोवेटिव निंजा 7 हाइब्रिड मोटरसाइकिल में उपलब्ध है.

Kawasaki Ninja 500: कार से महंगी है ये बाइक! इसके लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना

कंप्टीटर्स से मुकाबला

निंजा 500, 171 किग्रा के वजन के साथ निंजा 400 (168 किग्रा) और यामाहा आर3 (169 किग्रा) से थोड़ा भारी है, लेकिन फिर भी यह अप्रिलिया आरएस 457 (175 किग्रा) और केटीएम आरसी 390 (172 किग्रा) से हल्की है. निंजा 500 के ज्यादातर पार्ट्स निंजा 400 के समान हैं और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल एबीएस उपलब्ध है. 785 मिमी सीट हाईट के साथ, निंजा 500 छोटे राइडर्स के इस्तेमाल के लिए काफी आसान है. इसके अलावा कावासाकी आपको एक लंबी सीट एसिस्ट वेरिएंट का भी ऑप्शन उपलब्ध कराएगी, जिससे इसकी सीट हाइट को 815 मिमी तक बढ़ाया जा सकता है.

Kawasaki Ninja 500: कार से महंगी है ये बाइक! इसके लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना

कुछ फीचर्स की है कमी

इसका फेस काफी अलग है, जो नए जमाने की कावासाकी स्पोर्ट बाइक जैसे ZX-6R और निंजा 7 हाइब्रिड से काफी मिलता-जुलता है. भारत में जो बाइक लॉन्च की गई है वह स्टैंडर्ड मॉडल है, न कि अप-स्पेक एसई. इसका मतलब है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक एलसीडी डैश की कमी है. यह एक ऑल-ब्लैक कलर स्कीम में आती है और इसमें एसई वेरिएंट में मिलने वाली की-लेस इग्निशन ऑन की सुविधा नहीं मिलती है.

Kawasaki Ninja 500: कार से महंगी है ये बाइक! इसके लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना

इस महीने के अंत तक शुरू होगी डिलीवरी

5.24 लाख रुपये की कीमत के साथ, सीबीयू मॉडल कावासाकी निंजा 500 की कीमत अपने प्रतिद्वंद्वियों; यामाहा आर3 (4.65 लाख रुपये), अप्रिलिया आरएस 457 (4.10 लाख रुपये) और केटीएम आरसी 390 (3.18 लाख रुपये) से ज्यादा महंगी है. हालांकि, यह देखना बाकी है कि कितने लोग अन्य मॉडल्स की तुलना में निंजा 500 को चुनते हैं. भारत में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.

Kawasaki Ninja 500: कार से महंगी है ये बाइक! इसके लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना

यह भी पढ़ें -

देखिए टाटा टिगोर सीएनजी एएमटी ऑटोमेटिक रिव्यू, शहर में चलाना है बहुत आसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर
227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर
Toyota Hilux vs Scorpio Lifestyler : Toyota Hilux को टक्कर देगी Scorpio Lifestyler, इन 3 फीचर्स में मारी बाजी
Toyota Hilux को टक्कर देगी Scorpio Lifestyler, इन 3 फीचर्स में मारी बाजी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget