एक्सप्लोरर

2024 Kawasaki Z900: भारतीय बाजार में लॉन्च हुई अपडेटेड कावासाकी Z900 बाइक, 9.29 लाख रुपये है कीमत

9.29 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर, कावासाकी Z900 का मुकाबला ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल आर (10.17 लाख रुपये) से होता है. मुंबई में कावासाकी की ऑन-रोड कीमत 12.72 लाख रुपये है.

2024 Kawasaki Z900 Launched: कावासाकी ने भारत में अपडेटेड Z900 को 9.29 लाख रुपये की एक्स-शोरूम पर लॉन्च कर दिया है. 2023 मॉडल की तुलना में इस बाइक में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि इसकी कीमत अब 9,000 रुपये बढ़ गई है. 

कावासाकी Z900 पावरट्रेन 

कावासाकी Z900 में एक लिक्विड-कूल्ड, 948cc, इनलाइन-चार सिलेंडर इंजन यूनिट दिया गया है, जो 9,500rpm पर 125hp और 7,700rpm पर 98.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस स्मूथ इंजन को असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. हालांकि इसमें बाई डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर की कमी महसूस होती है. खासकर तब जब इस सेगमेंट में ज्यादातर मॉडल्स में यह सुविधा मौजूद है. हालांकि ऐसा इसलिए है, क्योंकि Z900 अभी भी इलेक्ट्रॉनिक की जगह पुराने-स्कूल केबल थ्रॉटल का उपयोग करता है.

Three-quarter front angle of a person riding a motorcycle on a city street.

हार्डवेयर

इस कावासाकी मॉडल में, एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम में चार-सिलेंडर पावरट्रेन को फिट किया गया है, और इसमें सस्पेंशन के लिए यूएसडी फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर यूनिट दिया गया है, जो दोनों प्रीलोड और रिबाउंड के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन 300 मिमी डिस्क कंट्रोल है, जबकि रियर में एक सिंगल 250 मिमी डिस्क यूनिट है.

Three-quarter front angle of a person riding a motorcycle on a racetrack. 

फीचर्स 

कावासाकी Z900 के कलर टीएफटी डैश को 'राइडोलॉजी' ऐप के जरिए आपके स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है और इसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और नेविगेशन अलर्ट प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है. इसमें मिलने वाले दो पावर मोड, तीन राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल के लिए तीन लेवल, नॉन-स्विचेबल, डुअल-चैनल एबीएस के साथ इसे एक इलेक्ट्रॉनिक्स सूट बनाते हैं.

Front angle of a person riding a motorcycle on a city street.

कीमत और मुकाबला

9.29 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर, कावासाकी Z900 का मुकाबला ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल आर (10.17 लाख रुपये) से होता है. मुंबई में कावासाकी की ऑन-रोड कीमत 12.72 लाख रुपये है, जबकि हल्की और ज्यादा मोबिलिटी एनेबल्ड स्ट्रीट ट्रिपल आर की कीमत 12.36 लाख रुपये है. ऐसा इसलिए है क्योंकि लगभग 1000cc की कावासाकी 765cc ट्रायम्फ की तुलना में एक अलग टैक्स ब्रैकेट में आती है.

Front angle of a person riding a motorcycle on a road.

यह भी पढ़ें -

कार से महंगी है ये बाइक! इसके लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
Best Selling 7 Seater Car:देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget