एक्सप्लोरर

भारत के मशहूर ट्रक ड्राइवर राजेश ने चलाई Lamborghini Huracan, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Lamborghini Huracan Drive By Truck Driver: भारत के मशहूर ट्रक ड्राइवर और व्लॉगर राजेश ने पहली बार Lamborghini Huracan चलाई. आइए इस हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार की कीमत और फीचर्स जानते हैं.

इंटरनेट ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी है. आज सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन एक नया करियर बन चुका है. ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश हैं, जिन्हें लोग उनके YouTube चैनल R Rajesh Vlogs पर ट्रकिंग लाइफ और टूर से जुड़े वीडियो के लिए जानते हैं. राजेश अब देश के सबसे मशहूर ट्रक ड्राइवरों में से एक हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने पहली बार Lamborghini Huracan जैसी सुपरकार चलाई.

कैसे मिला Lamborghini चलाने का मौका?

  • दरअसल, राजेश अपने बेटे के साथ असम की एक ट्रिप पर थे. ट्रक में लोडिंग-अनलोडिंग के कारण वे कुछ दिनों तक वहीं रुके. इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों से मुलाकात की और स्थानीय बाजार का दौरा किया. तभी उनके एक दोस्त ने अपनी Lamborghini Huracan कार उन्हें दिखाई और राजेश से उसे चलाने का आग्रह किया. शुरुआत में राजेश हिचकिचाए क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसी सुपरकार देखी तक नहीं थी. वे ड्राइवर सीट पर बैठने की बजाय पैसेंजर सीट पर जाना चाहते थे, लेकिन कार के मालिक ने उन्हें जबरदस्ती ड्राइविंग सीट पर बैठाया और कार के फीचर्स समझाए.

कैसी है Lamborghini 

  • लैम्बॉर्गिनी हुराकैन एक हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार है, जिसे खासतौर पर स्पीड और लक्जरी पसंद करने वालों के लिए बनाया गया है. इसमें 5.2-लीटर का दमदार V10 इंजन दिया गया है, जो लगभग 610 से 640 बीएचपी की ताकत और 560 से 565 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगाया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूद हो जाती है.

  • ये कार अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स के साथ आती है, जिनमें स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा शामिल हैं. ड्राइवर अपनी पसंद और सड़क की स्थिति के हिसाब से इन मोड्स को चुन सकता है. इसमें लेम्बॉर्गिनी का खास इंटीग्रेटेड व्हीकल डायनामिक्स (LDVI) सिस्टम भी दिया गया है, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाता है. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS और मजबूत अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कुल मिलाकर, लैम्बॉर्गिनी हुराकैन एक ऐसी सुपरकार है जो स्टाइल, स्पीड और सुरक्षा का बेहतरीन मेल है.

  • बता दें कि राजेश अपनी सादगी और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. ट्रक ड्राइवर की जिंदगी को दिखाने वाले उनके वीडियो आज लाखों लोग देखते हैं. यह वीडियो उनके फैंस के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने पहली बार एक सुपरकार में बैठकर उसे खुद चलाया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से गुडगांव जाएं या जाएं नोएडा, डेली अप-डाउन के लिए बेस्ट रहेंगी ये सस्ती बाइक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
पेड़ की छांव में कार खड़ी करना पड़ सकता है महंगा, मॉनसून में इन जगहों से रहें दूर
पेड़ की छांव में कार खड़ी करना पड़ सकता है महंगा, मॉनसून में इन जगहों से रहें दूर
बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget