एक्सप्लोरर

लॉन्ग रूट पर ड्राइविंग करते वक्त इन बातों का ख्याल रखें, आपकी कार देगी शानदार माइलेज

अगर आप अपनी कार के माइलेज को लेकर खुश नहीं है तो आपको अपनी ड्राइविंग में सुधार लाना होगा. कार के माइलेज पर इसका बहुत असर पड़ता है. साथ ही ड्राइव करते वक्त इन बातों का खास ख्याल रखें.

कार खरीदते वक्त हम सबसे पहले कार का माइलेज देखते हैं. कंपनी की ओर से शानदार माइलेज क्लेम किया जाता है, लेकिन जब हम कार चलाने लगते हैं तो उतना अच्छा माइलेज नहीं देती जैसे कंपनी क्लेम करती है. ऐसे में कई लोग अपनी कार के माइलेज को लेकर काफी परेशान होते हैं. उन्हें इस बात का पता ही नहीं होता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल कार का अच्छा और खराब माइलेज देना काफी हद तक आपके ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है. आप अपने ड्राइविंग के तरीके से कार का माइलेज कम ज्यादा कर सकते हैं. आइये जानते हैं बेहतर माइलेज के लिए आपको कार चलाते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. ये हैं आपकी कार के माइलेज के लिए कुछ टिप्स.

1- समय पर सर्विस करवाएं

कार के शानदार माइलेज के लिए कार का मेंटीनेंस काफी जरूरी है. आपको समय पर कार सर्विस करानी चाहिए. सर्विस में ऑयल लेवल और फिल्टर चैक किया जाता है इंजन में फ्यूल और हवा सही तरीके से पहुंचती है इससे आपकी कार अच्छा माइलेज देने लगती है. आपको 30 हजार किमी चलने पर कार का स्पार्क प्लग और हर 20 हजार किमी पर डीजल फिल्टर बदलवा लेना चाहिए.

2- हाईवे पर ड्राइविंग में कार शीशे बंद रखें

जब भा आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाएं और हाइवे पर कार चला रहे हों तो कार के शीशे हमेशा बंद रखें. जब कार की स्पीड ज्यादा होती है और कांच खुले रहते हैं तो कार के कम्पार्टमेंट में हवा घुस जाती है. जिससे हवा विपरित दिशा में फोर्स लगाती है. ऐसे में कार के इंजन पर जोर पड़ता है जिसका असर माइलेज पर भी होगा.

3- अच्छा पेट्रोल/डीजल ही भरवाएं

कार का अच्छा माइलेज पाने के लिए जब भी आप फ्यूल भरवाएं किसी विश्वसनीय पेट्रोल पंप से ही भरवाएं. आपके फ्यूल की क्वालिटी से माइलेज भी काफी हद तक प्रभावित होता है. लंबे सफर पर जाने से पहले एक बार में फुल टैंक करवा लें. इससे आपको शानदार माइलेज मिलेगा और फ्यूल की क्वालिटी का भी पता लग जाएगा.

4- ड्राइविंग में ओवर स्पीड से बचें

अगर आपको शानदार माइलेज पाना है तो लांग ड्राइव करते वक्त ओवर स्पीड से बचना चाहिए. कार चलाते वक्त गियर-क्लच और एक्सीलेरेटर का सही से इस्तेमाल करें. आपको स्पीड और जरूरत के हिसाब से ही गियर डालना है. कुछ लोग पहले गियर में ही ज्यादा एक्सीलेरेटर दे देते हैं और कई लोग ब्रेकर आने पर एकदम ब्रेक लगा देते हैं. इससे कार के माइलेज पर काफी असर पड़ता है. हाइवे पर एक स्पीड बनाए रखने की कोशिश करे.

5- कार की लोडिंग कैपेसिटी पर ध्यान दें

अच्छे माइलेज के लिए आपको कार की लोडिंग का ध्यान रखना होगा. कार में जितनी सीटिंग कैपेसिटी है उसी हिसाब के सवारी बैठाएं और सामान रखें. बेहतर माइलेज के लिए ओवर लोडिंग से बचना चाहिए.

6- सही पेट्रोल पंप से ही फ्यूल डलवाएं

आपकी कार का माइलेज काफी हद तक फ्यूल की क्वालिटी पर भी डिपेंड करता है. फ्यूल अच्छी क्वालिटी का नहीं है तो तमाम कोशिशों के बाद भी अच्छा माइलेज नहीं मिलेगा. कोशिश करें अपने विश्वसनीय पेट्रोल पंप से ही टैंक फुल कराएं. एक बार टैंक फुल होने के बाद आप कार का माइलेज आसानी से निकाल सकते हैं. इससे आपको फ्यूल की क्वालिटी का भी पता चल जाएगा.

7- सिग्नल पर इंजन बंद कर दें

अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में सिग्नल पर भी इंजन को बंद नहीं करते. इससे आपकी गाड़ी के माइलेज पर बहुत असर पड़ता है. अगर आप 20 सेकंड़ से ज्यादा किसी सिग्नल पर रुकते हैं तो इंजन बंद कर देना चाहिए. ऐसा करने से आपका फ्यूल बचेगा, पॉल्यूशन कंट्रोल होगा और कार का माइलेज भी बढ़ेगा.

8- कार को क्लीन रखें

भले ही आप तय समय पर कार की सर्विस कराते हों, लेकिन उसके अलावा भी कार को साफ-सुथरा रखना चाहिए. समय समय पर कार को घर में या वॉशिंग सेंटर पर धुलवाना चाहिए. इससे कार के पार्ट्स और टायर बेयरिंग की गंदगी साफ हो जाती है और कार स्मूद चलती है. ऐसी कंडीशन में आपको माइलेज भी अच्छा मिलता है.

9- भीड़ वाली जगह पर एसी बंद कर दें

अगर आप ट्रैफिक वाली जगह पर ड्राइव कर रहे हैं और एसी ऑन है, तो इसका असर आपकी कार के माइलेज पर भी पड़ेगा. कम स्पीड में एसी कार के इंजन पर लोड बढ़ा देता है. जिससे कार कम माइलेज देगी. अच्छे माइलेज के लिए हाइवे या तेज स्पीड में ही एसी का इस्तेमाल करें.

10- नेविगेशन का इस्तेमाल करें

अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो आपको पहले से अपने रुट की जानकारी होनी चाहिए. आपको शहर के अंदर ड्राइव करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आप हैवी ट्रैफिक से बच सकते हैं. जब कार सही स्पीड में चलेगी तो माइलेज भी अच्छा देगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget