एक्सप्लोरर

हुंडई अपनी नई कार Santa Fe से कल उठाएगी पर्दा, देखने को मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

नई हुंडई Santa Fe अपने पिछले वर्जन की तुलना में देखने में पूरी तरह अलग हैं. अब मौजूदा डिजाइन वाली गाड़ियों की तरह दिखती है. नई जेनेरेशन वाली ये कार चौकोर और बॉक्सी डिजाइन के साथ तैयार की गयी है.

Hyundai Upcoming SUV: हालांकि कंपनी की तरफ से अपनी इस एसयूवी के बारे में जानकारी दी जा चुकी है, फिर भी काफी कुछ सामने आना बाकी है. इसलिए अब साउथ कोरियन ऑटोमोबाइल कंपनी इस कार के बारे में खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इससे पहले कंपनी इसके एक्सटेरियर और इंटीरियर का खुलासा कर चुकी है. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि, कल यानि 10 अगस्त को इस एसयूवी के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया जा सकता है.

नई हुंडई Santa Fe के बारे में बात करें तो, ये अपने पिछले वर्जन की तुलना में देखने में पूरी तरह अलग हैं. अब मौजूदा डिजाइन वाली गाड़ियों की तरह दिखती है. नई जेनेरेशन वाली ये कार चौकोर और बॉक्सी डिजाइन के साथ तैयार की गयी है. जिसके हैडलैंप्स में हालिया हुंडई एक्सटेर वाले H शेप एलईडी का प्रयोग किया गया है. इसके अलावा इसे 18-21 इंच के अलग अलग व्हील साइज के साथ पेश किया जायेगा, जोकि चौकोर व्हील आर्च के साथ देखने को मिलेंगे.

कॉपर कलर वाली इस नई Santa Fe एसयूवी का खुलासा ऑनलाइन किया गया था, जिससे उम्मीद की जा रही है, कि इसमें 2.5 लीटर फोर-सिलिंडर इंजन और फोर व्हील ड्राइव के साथ पेश किया जा सकता है. जबकि मौजूदा हुंडई Santa Fe 2.5 लीटर इंजन के साथ टर्बो चार्ज्ड और नॉन टर्बो चार्ज्ड दोनों में ही मौजूद है. साथ ही हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी है. इसलिए नई जेनरेशन वाली एसयूवी से भी मल्टिपल पावर ट्रेन के साथ आने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बारे में कल खुलासा किया जा सकता है.

 वहीं केबिन की बात करें तो, इसमें कंपनी की तरफ से नयी डिजाइन का केबिन देखने को मिलेगा. जिसमें फुली-डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर के साथ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद होगा. बाकि फीचर्स में मल्टी-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इसके सेंटर कंसोल में वायरलेस फ़ोन चार्जिंग फीचर भी होगा.

यह भी पढ़ें- Kawasaki ने भारत में लॉन्च कर दी अपनी Z H2 2024 बाइक, कीमत इतनी की आ जाएं 2 SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget