एक्सप्लोरर

Hyundai Santa-Fe: नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई संताफे एसयूवी हुई टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, इन खूबियों से होगी लैस

सूत्रों के अनुसार नई सांता फ़े का इंटीरियर अधिक लग्जरी टच के साथ सॉफ्ट-टच मैटेरियल से बनाया गया है और इसमें कई स्क्रीन के साथ स्क्वैरिश थीम मिलेगा. यह एक थ्री रो एसयूवी होगी.

Fifth Generation Hyundai Santa Fe: हुंडई मोटर अपनी फिफ्थ जेनरेशन पांचवीं हुंडई सांता फ़े की लंबे समय से टेस्टिंग कर रही है. नई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि यह लोकप्रिय एसयूवी बड़े डिज़ाइन अपडेट के साथ जल्द बाजार में आने वाली है. नई सांता फ़े की स्टाइलिंग अब तक मिलने वाले गोल एज से अलग एक बॉक्सी डिजाइन जैसी होगी. यह काफी हद तक लैंड रोवर डिफेंडर से मिलती जुलती है. नई सांता फ़े को इस वर्ष के अंत में पेश किया जा सकता है.

डिजाइन

नई स्टाइलिंग लैंग्वेज सिर्फ नेक्स्ट जेनरेशन सांता फ़े के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य आने वाली हुंडई एसयूवी के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा. नई सांता फ़े का डिज़ाइन देखकर इसमें अधिक केबिन स्पेस मिलने की भी संभावना है. यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में अधिक चौड़ी और ऊंची है, और इसमें एक सपाट बोनट दिया गया है. आगे की ओर, स्क्वायर हेडलैम्प हैं और इसमें अब एच-आकार के सिग्नेचर डे-टाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं जो टर्न इंडिकेटर्स के रूप में भी काम करते हैं. यही स्टाइलिंग डिटेल्स एक्सटर माइक्रो एसयूवी के लिए भी दिया गया है, जो 10 जुलाई को लॉन्च होने वाली है. इसके फ्रंट बम्पर में एंगुलर थीम मिलते रहने की उम्मीद है, जबकि ग्रिल के नीचे दो स्क्वायर शेप फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है. ये सभी ब्लैक सराउंड से घिरे हैं. फ्रंट बम्पर में पार्किंग सेंसर और कैमरा और ADAS सेंसर के लिए स्लॉट भी दिए गए हैं.

इसके रियर प्रोफाइल में ग्लास और टेलगेट किसी भी नॉन एंगुलर और डिफेंडर के समान सपाट होगा. इसमें पीछे की ओर, नीचे की तरफ बंपर के पास एक नया लाइट बार और टेल-लैंप हाउसिंग है जो इसकी चौड़ाई में फैला हुआ है. इसमें 22 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. एक बॉक्सी लुक से साथ इसकी लंबाई लगभग 5 मीटर होगी. इसमें बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस और एक फ्री रियर सस्पेंशन है. इसमें टक्सन और बड़ी पैलिसेड जैसी अन्य हुंडई एसयूवी के समान AWD गियर और ड्राइव मोड भी मिलेगा. 

इंटीरियर

सूत्रों के अनुसार नई सांता फ़े का इंटीरियर अधिक लग्जरी टच के साथ सॉफ्ट-टच मैटेरियल से बनाया गया है और इसमें कई स्क्रीन के साथ स्क्वैरिश थीम मिलेगा. यह एक थ्री रो एसयूवी होगी. जिसमें दो सीटिंग लेआउट के विकल्प मिलेंगे. आगे इसके बारे में अन्य डिटेल्स का भी खुलासा होने की उम्मीद है. 

क्या भारत में होगी लॉन्च?

हुंडई सांता फ़े एसयूवी के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन मॉडल की बिक्री करती थी. फिलहाल कंपनी देश में टकसन एसयूवी की बिक्री करती है. हालांकि, फिलहाल सांता फ़े के भारतीय बाजार में लॉन्च होने की कोई उम्मीद नहीं है. लेकिन यदि यह भारत में आती है तो इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा. जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई ने शुरू किया एक्सटर का प्रोडक्शन, 10 जुलाई को होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget