एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: हुंडई ने शुरू किया एक्सटर का प्रोडक्शन, 10 जुलाई को होगी लॉन्च

लॉन्च के बाद एक्सटर, हुंडई की सबसे किफायती एसयूवी होगी और इसका मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन सी3 और मारुति सुजुकी इग्निस जैसी कारों के साथ होगा.

Hyundai Exter Production: हुंडई मोटर ने चेन्नई स्थित अपने प्लांट में अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सटर का उत्पादन शुरू कर दिया है. इसकी कीमतों की घोषणा 10 जुलाई को की जाएगी, जबकि इसकी बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि पर काफी पहले ही शुरू हो चुकी है. 

हुंडई एक्सटर: डिजाइन

यह कार ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा सेडान पर आधारित है, लेकिन यह इन दोनों से बिल्कुल अलग दिखती है. इसमें हुंडई की कई कारों की तरह फ्रंट ग्रिल, सी-पिलर और टेल-लाइट्स पर एक पैरामीट्रिक डिज़ाइन मिलता है. एक्सटर में डीआरएल लैंप और एच-पैटर्न वाले सिग्नेचर टेल-लाइट्स मिलते हैं. एक्सटर में व्हील आर्च और दरवाज़ों पर बॉडी क्लैडिंग भी दी गई है. 

इंटीरियर

एक्सटर बाहर से अलग होने के बावजूद केबिन के मामले में ऑरा और ग्रैंड आई 10 से काफी समान है. इसका डैशबोर्ड डिज़ाइन इन दोनों से काफी मिलता जुलता है. इसमें 8-इंच की टचस्क्रीन भी दी गई है, हालाँकि, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए एक फुल डिजिटल यूनिट दिया गया है, जो i20 और वरना में भी देखने को मिलता है. एक्सटर में फर्स्ट इन सेगमेंट एक सनरूफ और एक डैशकैम मिलेगा, जिसे वॉयस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है. यह हाई वेरिएंट के लिए उपलब्ध होगा. डैशकैम केबिन और बाहरी दोनों व्यू को रिकॉर्ड करता है, और इसमें तीन रिकॉर्डिंग मोड हैं - ड्राइविंग, इवेंट और टाइमलैप्स. डैशकैम के फीचर के साथ एकमात्र हुंडई मॉडल वेन्यू एन लाइन फिलहाल बिक्री के लिए मौजूद है.

पावरट्रेन

एक्सटर में हुंडई का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83hp पॉवर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. एक्सटर में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का भी विकल्प मिलेगा, जिसपर 69hp और 95.2Nm का आउटपुट मिलेगा. इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. 

किससे होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद एक्सटर, हुंडई की सबसे किफायती एसयूवी होगी और इसका मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन सी3 और मारुति सुजुकी इग्निस जैसी कारों के साथ होगा. टाटा पंच में एक 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 85bhp और 113 Nm का आऊटपुट देता है. कंपनी जल्द ही इसका सीएनजी वर्जन भी लाने वाली है.

यह भी पढ़ें :- 15 अगस्त को महिंद्रा करेगी 5-डोर थार को शोकेस, साउथ अफ्रीका में होगा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget