एक्सप्लोरर

Hyundai Verna: मार्च में शुरू होगा नई हुंडई वरना का प्रोडक्शन, दूसरी तिमाही में होगी लॉन्च

लॉन्चिंग के बाद इस कार का मुकाबला स्कोडा स्लेविया से होगा, जिसमें एक 1.0L और एक 1.5L इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प मौजूद हैं.

New Generation Hyundai Verna: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर देश में न्यू जेनरेशन हुंडई वरना के रूप में अपना अगला बड़ा लॉन्च करेगी. कोडनेम BN7i वाली इस मिड साइज सेडान का मार्च 2023 से पूरी क्षमता के साथ प्रोडक्शन शुरू होने वाला है. अब कंपनी इस कार का प्रोडक्शन प्रतिवर्ष  40,000 यूनिट्स से बढ़ाकर 70,000 यूनिट्स तक करने वाली है. जिसमें से बड़ी संख्या में बाहरी देशों में भेजे जाने वाली यूनिट्स शामिल हैं. कंपनी इस कार को भारत में अप्रैल से जून के बीच लॉन्च कर सकती है. 

क्या होगा अपडेट?

इस सेडान के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इस कार में एक 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन को 1.0L टर्बो इंजन के साथ रिप्लेस कर दिया जाएगा. साथ ही एक 1.5L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा. यह गैसोलीन इंजन, आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जिससे  115 bhp की पॉवर और 144 Nm का टार्क मिलेगा. इस कार में मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.

कैसे होंगे फीचर्स?

न्यू जेनरेशन वरना के फीचर्स की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा अपडेट ADAS के रूप में देखने को मिलेगा. इस सिस्टम के साथ  ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कोलिशन मेटिगेशन, लेन कीप एसिस्ट, लेन वार्निग जैसे फीचर्स मिलेंगे. इस कार में एक डुअल स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए इस्तेमाल होगा, जिसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा.  

कैसा होगा लुक?

नई 2023 Hyundai Verna में एक नया डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जिसमें नई Tucson जैसा एक नया पैरामीट्रिक ज्वेल डिज़ाइन ग्रिल मिलेगा. इसमें एक टेपर्ड रूफ के साथ फास्टबैक, फुल एलईडी हैडलैंप्स, रिवाइज्ड फ्रंट बंपर और स्प्लिट टेललैंप्स देखने को मिलेंगे. मौजूदा वरना की तुलना में यह कार अधिक लंबी और चौड़ी होगी और इसमें अधिक केबिन स्पेस और बूट स्पेस मिलेगा. 

स्कोडा स्लेविया से होगा मुकाबला

लॉन्चिंग के बाद इस कार का मुकाबला स्कोडा स्लेविया से होगा, जिसमें एक 1.0L और एक 1.5L इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी ने E-20 फ्यूल से चलने वाली स्कोडा कुशाक और फॉक्सवेगन टाइगन को दिखाई हरी झंडी, बेंगलुरु में हुआ कार्यक्रम  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget