एक्सप्लोरर

Hyundai Alcazar Facelift: जल्द लॉन्च होने वाली है हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट, ADAS से होगी लैस 

पहले ही बताया गया है कि, नई 2024 हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में 2.0L, 4-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5L, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा.

2024 Hyundai Alcazar SUV: दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी की 3-रो एसयूवी, हुंडई अल्काजार को जून 2021 में लॉन्च के बाद से पहली बार एक एक अपडेट मिलने वाला है. नई 2024 हुंडई अल्काजार के आने से पहले, कंपनी मार्च 2024 में क्रेटा एन लाइन को लॉन्च करेगी. नई अल्काजार एसयूवी में खास स्टाइलिंग और नए फीचर्स की एक लंबी रेंज को शामिल किया जाएगा, हालांकि इसके मौजूदा इंजन कॉन्फ़िगरेशन को बरकरार रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि अपकमिंग अल्काजार फेसलिफ्ट एसयूवी में किन बदलावों के मिलने का अनुमान लगाया जा सकता है.

डिजाइन अपडेट

इसके बाहरी हिस्से में कुछ मामूली बदलाव मिलने की उम्मीद है. 2024 हुंडई अल्काजार में नई क्रेटा के समान कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को शेयर किए जाने की उम्मीद है, जिसमें एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, मामूली ट्वीक्ड फ्रंट और रियर बंपर, और अपडेटेड एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएल मिल सकते हैं. नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स के अलावा, साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इस एसयूवी में एक नया टेललाइट्स का सेट मिलने की संभावना है. 

शामिल होंगे नए फीचर्स

अल्काजार फेसलिफ्ट में क्रेटा से वाले नए डैशबोर्ड को शामिल किया जा सकता है, साथ ही सीट अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर थीम के लिए भी बड़े अपडेट मिलने की संभावना है. इसके आलावा, एसयूवी में 10.25-इंच का ड्यूल स्क्रीन सेटअप, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो क्रेटा में देखने को नहीं मिलता है. रिपोर्टों से पता चलता है कि नईअल्काजार में प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट के समान अन्य फीचर्स को बरकरार रखते हुए ADAS तकनीक को भी शामिल कर सकता है. 

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि, नई 2024 हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में 2.0L, 4-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5L, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा. जो कि क्रमशः 159bhp/192nm और 115bhp/ 250nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. इसमें पहले की ही तरह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की पेशकश की जाती रहेगी. इस एसयूवी में तीन ड्राइव मोड; कंफर्ट, इको और स्पोर्ट के साथ-साथ तीन ट्रैक्शन कंट्रोल मोड - सैंड, आइस और मड मिलते रहेंगे.

यह भी पढ़ें - 

टोयोटा ने किया भारत में लैंड क्रूजर 300 को किया रिकॉल, जानिए क्या है कारण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget