एक्सप्लोरर

Upcoming Hyundai Cars: हुंडई कर रही है 6 नई कारों को लाने की तैयारी, 2 इलेक्ट्रिक मॉडल भी होंगे शामिल 

हुंडई अपनी पॉपुलर क्रेटा एसयूवी के इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है, जिसके 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि पावरट्रेन डिटेल्स की फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है.

New Hyundai Cars: हुंडई ने इस साल भारतीय बाजार में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिसमें एक्सटर माइक्रो एसयूवी, न्यू जेनरेशन वरना सेडान, अपडेटेड ऑरा कॉम्पैक्ट सेडान और आई20 और आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी अगले साल भी कई नए मॉडल्स लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं हुंडई की आने वाले मॉडल्स की डिटेल्स. 

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

नई अपडेटेड हुंडई क्रेटा का डिज़ाइन ग्लोबल मार्केट में लोकप्रिय पैलिसेड एसयूवी से प्रेरित होगा. यह ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, कोलिशन मेटिगेशन, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप असिस्ट सहित कई फंक्शनल फीचर्स के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस होगी. इस एसयूवी में फुली डिजिटल 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, एक प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई अन्य एडवांस फीचर्स होने की संभावना है. 

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट 

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलेंगे, हालांकि इसके इंजन लाइनअप में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स आगामी क्रेटा फेसलिफ्ट से मिलते जुलते हो सकते हैं. इसमें एक नया इंटीरियर, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडीएएस सिस्टम मिलने की उम्मीद है. 

हुंडई वरना एन लाइन 

इस साल पेश की गई न्यू जेनरेशन हुंडई वरना को 2024 में एक स्पोर्टियर एन लाइन वेरिएंट अपडेट मिलने वाला है. इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. जिसमें टर्बो ट्रिम और टॉप वेरिएंट के समान रेड ब्रेक कैलीपर्स और अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसमें अंदर और बाहर कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन होगा.

न्यू-जेन हुंडई वेन्यू

न्यू जेनरेशन हुंडई वेन्यू कंपनी की नई तलेगांव फैसिलिटी में असेंबली लाइन शुरू करने वाला पहला वाहन होगा. इस कोडनेम प्रोजेक्ट Q2Xi को अंदर और बाहर महत्वपूर्ण अपडेट होने की उम्मीद है. इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

हुंडई एक्सटर ईवी

कैस्पर इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी के एक टेस्टिंग मॉडल को हाल ही में यूरोप में परीक्षण के दौरान देखा गया था, जो 2024 की दूसरी तिमाही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकती है. कैस्पर को एक्सटर वाले प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. जिससे भारत में भी हुंडई एक्सटर ईवी पेश किए जाने की संभावना बढ़ गई है. 

हुंडई क्रेटा ईवी

हुंडई अपनी पॉपुलर क्रेटा एसयूवी के इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है, जिसके 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि पावरट्रेन डिटेल्स की फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अनुमान है कि क्रेटा ईवी में कोना ईवी की 100kW स्परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर और 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- रेनॉ दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 77,000 रुपये तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget