एक्सप्लोरर

Hyundai i20 Facelift: जल्द पेश होगी नई हुंडई i20 फेसलिफ्ट, कंपनी ने जारी किया टीजर 

इस कार का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज से होगा, जिसमें एक 1.2L पेट्रोल और एक डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है. साथ ही यह सीएनजी के विकल्प में भी उपलब्ध है.

2023 Hyundai i20: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया, इस साल त्योहारी सीजन के समय अपनी अपडेटेड i20 प्रीमियम हैचबैक को पेश करने की तैयारी कर रही है. हालांकि अभी इसकी लॉन्च की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. हाल ही में इसका एक नया आधिकारिक टीज़र जारी किया गया है. जिससे इस नए मॉडल के बारे में कुछ खास डिटेल्स की जानकारी मिलती है. इस टीज़र इमेज से इसके फ्रंट ग्रिल और नए हेडलैम्प्स में कुछ छोटे मोटे बदलावों का पता चलता है, इसमें अब एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी दिए गए हैं. अगले कुछ हफ्तों में इसकी अधिक डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है. 

डिजाइन

2023 हुंडई i20 के भारत-स्पेक मॉडल के अधिकांश डिज़ाइन एलिमेंट्स यूरोप-स्पेक i20 फेसलिफ्ट से प्रेरित होने की संभावना है. इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील और टेललैंप्स में ज़ेड-आकार के एलईडी इंसर्ट के साथ अपडेटेड रियर सेक्शन मिलने की उम्मीद है. इसमें कुछ आकर्षक नए पेंट स्कीम के विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं. जो कि मौजूदा सात कलर ऑप्शंस के साथ शामिल हो सकते हैं. जिसमें पोलर व्हाइट, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, फियरी रेड, ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ फियरी रेड शामिल हैं.

इंटीरियर

नई हुंडई आई 20 के केबिन में कुछ छोटे अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. नई i20 में फ्रेश थीम और अपहोल्स्ट्री मिल सकती है. इस हैचबैक में एक डैशकैम जैसे सुविधाजनक फीचर अपडेट और एंबियंट लाइटिंग सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग सहित एक फुल सेफ्टी पैकेज मिल सकता है. नई 2023 हुंडई i20 फेसलिफ्ट में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा.

पावरट्रेन 

नई हुंडई i20 में पावरट्रेन लाइनअप को मौजूदा मॉडल के समान ही रखा जाएगा. इसमें मिलने वाला 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन, 83bhp पॉवर 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन, 120bhp पॉवर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते रहेंगे. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज से होगा, जिसमें एक 1.2L पेट्रोल और एक डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है. साथ ही यह सीएनजी के विकल्प में भी उपलब्ध है. इसमें सनरूफ समेत ढेर सारे अन्य आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- रेनॉल्ट ने पेश किया अपने पूरे लाइनअप के लिए अर्बन नाइट एडिशन, जानिए क्यों है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget