एक्सप्लोरर

Renault Urban Night Edition: रेनॉल्ट ने पेश किया अपने पूरे लाइनअप के लिए अर्बन नाइट एडिशन, जानिए क्यों है खास 

इस लॉन्च पर बोलते हुए रेनॉल्ट इंडिया के कंट्री सीईओ और प्रबंध निदेशक, वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा कि, “यह डीलरों, उद्योग और हमारे कर्मचारियों सहित रेनॉल्ट परिवार के लिए एक रोमांचक घोषणा है.

Renault India: रेनॉल्ट इंडिया ने लिमिटेड एडिशन की एक नई सीरीज को पेश किया है. ये स्पेशल एडिशन कंपनी के तीन सबसे लोकप्रिय मॉडलों क्विड, काईगर और ट्राइबर के टॉप ट्रिम्स पर तैयार किए गए हैं. इन स्पेशल एडिशन मॉडल्स को खरीदने के लिए ग्राहकों को थोड़ा अधिक खर्च करना होगा. यानि रेनॉल्ट क्विड अर्बन नाइट एडिशन की कीमत रेगुलर मॉडल से 6,999 रुपये अधिक है, जबकि रेनॉल्ट काइगर अर्बन नाइट की कीमत 14,999 रुपये अधिक और ट्राइबर अर्बन नाइट स्पेशल एडिशन की कीमत 14,999 रुपये अधिक है. इनमें हर मॉडल के केवल 300 यूनिट्स ही पूरे देश के लिए उपलब्ध होंगे. इन लिमिटेड एडिशन मॉडल्स में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं, जो इन्हें इनके रेगुलर मॉडल्स से अलग बनाते हैं. इन सभी को आकर्षक स्टील्थ ब्लैक कलर स्कीम में पेश किया गया है. 

एक्सटीरियर

बाहरी डिजाइन की बात करें तो क्विड के स्पेशल एडिशन में एक हेडलैंप बेज़ेल, स्मूथ पियानो ब्लैक ओआरवीएम, एक स्टाइलिश बम्पर गार्निश, स्टारडस्ट सिल्वर रूफ रेल इंसर्ट, स्टारडस्ट सिल्वर फ्लेक्स व्हील, क्रोम फिल्ड रियर ट्रंक, स्टारडस्ट सिल्वर एलिमेंट्स के साथ एक खास लाइनर दिया गया है. रेनॉल्ट किगर अर्बन नाइट लिमिटेड संस्करण स्टारडस्ट सिल्वर फ्रंट और रियर स्किड प्लेट और पोखर लैंप के साथ अपने रेगुलर मॉडल से अलग दिखता है. रेनॉल्ट क्विड का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट से होता है, जिसमें एक 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है.

इंटीरियर

रेनॉल्ट अर्बन नाइट एडिशन का केबिन काफी ब्राइटेंड है और इसमें एंबिएंट लाइटिंग दी गई है. इसमें एक खास स्मार्ट मिरर मॉनिटर है, जिसमें एक वाइब्रेंट 9.66-इंच रंगीन स्क्रीन दी गई है. यह इंटीरियर प्रियर-व्यू मिरर के रूप में दो तरह से काम करता है. इसमें एडजस्टेबल व्यूइंग एंगल भी मिलता है. साथ ही इसे फ्रंट और रियर कैमरा रिकॉर्डिंग के लिए मॉनिटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, यह रिकॉर्ड की गई सामग्री को आसानी से डाउनलोड करने के लिए वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सुविधा से लैस है. इसके इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कंपनी ने क्या कहा

इस लॉन्च पर बोलते हुए रेनॉल्ट इंडिया के कंट्री सीईओ और प्रबंध निदेशक, वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा कि, “यह डीलरों, उद्योग और हमारे कर्मचारियों सहित रेनॉल्ट परिवार के लिए एक रोमांचक घोषणा है. नए जमाने के ग्राहक पॉवरफुल अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन के साथ एक शानदार अनुभव प्राप्त करेंगे. यह शानदार कस्टमर-सेंट्रिक अनुभव तैयार करने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है. हमें विश्वास है कि यह नया लिमिटेड एडिशन हमें अपने बढ़ते रेनॉल्ट परिवार में अधिक ग्राहकों को जोड़ने में सहयोग करेगा.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा कर रही है दो नई एसयूवी लाने की तैयारी, अगले साल की शुरुआत में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget