एक्सप्लोरर

तीन इंजन ऑप्शन में आ सकती है हुंडई नई 7 सीटर क्रेटा, इनसे होगा मुकाबला

हुंडई काफी समय कंपनी 7-सीटर Creta की टेस्टिंग कर रही है. लेकिन इस बीच ताजा खबर आ रही है कि कंपनी इस ने मॉडल का नाम ‘Alcazar’ रख सकती है.

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया अपनी लोकप्रिय एसयूवी Creta का 5 सीटर मॉडल इस समय काफी लोकप्रिय हो रहा है. हाल ही में Creta की 55 हजार यूनिट बुक हो चुकी हैं. कंपनी के मुताबिक नई क्रेटा में सबसे ज्यादा बुकिंग डीजल मॉडल की हुई हैं. कुल बुकिंग में से 60 पर्सेंट बुकिंग सिर्फ डीजल मॉडल की हुई है. क्रेटा ने एक रिकॉर्ड और बनाया है. मई और जून में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है. कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्लिक टू बाय के जरिए नई क्रेटा के लिए 30 फीसदी से ज्यादा कस्टमर इनक्वॉयरी आई है.

Creta दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में है. इसमें 5 वेरिएंट मिलते हैं. जिसमें E, EX, S, SX और SX (O) शामिल हैं.  Creta की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.20 लाख रुपये तक जाती है. और अब माना जा रहा है कि कंपनी 7 सीटर creta को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी काफी समय कंपनी 7-सीटर Creta की टेस्टिंग कर रही है. लेकिन इस बीच ताजा खबर आ रही है कि कंपनी इस ने मॉडल का नाम ‘Alcazar’ रख सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स और कुछ लीक डॉक्युमेंट में भी इसी बात की जानकारी मिलती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में Alcazar नाम के लिए ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन फाइल किया है, यह ऐप्लिकेशन 13 अप्रैल 2020 को फाइल किया गया था. आपको बता दें कि इस नाम का इस्तेमाल SUV के लिए प्रस्तावित किया गया है. आपको बता दें कि इस समय कंपनी के पास इंटरनेशनल कार बाजार में Alcazar के नाम से कोई मॉडल नहीं है, यानी यह साफ़ है कि यह एक नई एसयूवी होगी, और ऐसे में  इशारा कंपनी की 7 सीटर एसयूवी की तरफ जाता है.

इंजन की बात करें तो हुंडई की 7-सीटर क्रेटा (Hyundai Alcazar) में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 113bhp की पावर देगा. इसके अलावा यह  1.5 लीटर डीजल इंजन में भी आएगी जो 113bhp की ही पावर देगा, इतना ही नहीं कंपनी इसे 1.4 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में भी पेश करेगी जो 138bhp पावर देगा.

माना जा रहा है कि हुंडई नई 7-सीटर Alcazar को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल भारत में लॉन्च कर सकती है. और बात कीमत की करें तो यह अपने मौजूदा 5-सीटर मॉडल से करीब 2 लाख रुपये महंगी हो सकती है.

हुंडई नई 7-सीटर Alcazar का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा 5-सीटर क्रेटा जैसा ही होगा, लेकिन थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे. इसके अलावा इसमें कई अच्छे फीचर्स को भी जगह मिलेगी.

इनसे होगा मुकाबला

हुंडई की 7-सीटर एसयूवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV500, टाटा ग्रैविटस और MG हेक्टर प्लस जैसी एसयूवी से होगा. टाटा मोटर्स भी जल्द ही Gravitas को लॉन्च करने की तैयारी में है.यह एक 7-सीटर मॉडल होगी. इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 168 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देगा. इसके अलावा यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और एक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन से भी लैस होगा. इसमें सेफ्टी फीचर्स का पूरा ध्यान रखा जायेगा. नई Gravitas की संभावित कीमत 20 लाख रुपये के भीतर रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें 

महिंद्रा की नई Thar भारत में 15 अगस्त को होगी लॉन्च, फोर्स गुरखा से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG Tank Capacity: स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?
स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?
Petrol vs Diesel: पेट्रोल और डीजल, कैसे अलग अलग तरीके से देते हैं गाड़ी को पावर?
पेट्रोल और डीजल, कैसे अलग अलग तरीके से देते हैं गाड़ी को पावर?
Tube vs Tubeless Tyre: कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
Car Engine Noise: कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget