एक्सप्लोरर

Hyundai Motor: हुंडई ने किया जनरल मोटर्स के तालेगांव प्लांट का अधिग्रहण, कंपनी करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश

इस प्रोडक्शन यूनिट की मौजूदा वार्षिक उत्पादन क्षमता 130,000 यूनिट्स है. कंपनी का लक्ष्य बाजार में अपने रणनीतिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए वार्षिक उत्पादन क्षमता का विस्तार करना है.

Hyundai Motor: हुंडई मोटर इंडिया ने महाराष्ट्र में जनरल मोटर्स इंडिया के तालेगांव प्लांट में चिन्हित संपत्तियों का अधिग्रहण का असाइनमेंट पूरा कर लिया है. कुछ शर्तों को पूरा करने और संबंधित सरकारी अधिकारियों और संबंधित हितधारकों से रेगुलेटरी से अप्रूवल प्राप्त होने के बाद अधिग्रहण पूरा हो गया है.

कंपनी करेगी बड़ा निवेश

हुंडई मोटर इंडिया ने 18 जनवरी, 2024 को दावोस में महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत और हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ उन सू किम की उपस्थिति में महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके अलावा कंपनी ने महाराष्ट्र राज्य में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की भी घोषणा की है.

2025 से शुरू होगा उत्पादन

इस प्रोडक्शन यूनिट की मौजूदा वार्षिक उत्पादन क्षमता 130,000 यूनिट्स है. कंपनी का लक्ष्य बाजार में अपने रणनीतिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए वार्षिक उत्पादन क्षमता का विस्तार करना है. हुंडई का लक्ष्य 2025 से तालेगांव सुविधा में वाहनों का उत्पादन शुरू करना है. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड तालेगांव प्लांट में मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों को एडवांस रूप देने के लिए धीरे-धीरे निवेश करेगी.

कंपनी ने क्या कहा

इस अधिग्रहण पर बात करते हुए हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ उन सू किम ने कहा, “भारत हुंडई मोटर कंपनी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है, और हम भारतीय ग्राहकों के लिए बेंचमार्क सेट करने वाले प्रोडक्ट और तकनीक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम हुंडई मोटर इंडिया के लिए अगले दशक में महत्वपूर्ण प्रगति की आशा करते हैं, हमारे लिए भारत में अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है. तालेगांव मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट एचएमआईएल की 1 मिलियन वार्षिक प्रोडक्शन क्षमता को माइलस्टोन हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. तालेगांव प्लांट का अधिग्रहण भारत को दुनिया के लिए एडवांस स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन, मेक-इन-इंडिया का सेंटर बनाकर 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. हमारा नया प्रोडक्शन वर्ष 2025 में महाराष्ट्र के तालेगांव में शुरू होने वाला है."

यह भी पढ़ें :- जल्द ही क्रेटा एन-लाइन को बाजार में लॉन्च करेगी हुंडई, मिलेंगे कई बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई EV पॉलिसी से मजे ही मजे! अब दिल्ली में गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ्री
नई EV पॉलिसी से अब दिल्ली में गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ्री
क्या 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV? राइवल Creta की इतनी बनेगी EMI
क्या 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV? राइवल Creta की इतनी बनेगी EMI
मक्खन की तरह चलेगी आपकी कार! गाड़ी को मेंटेन रखने के लिए आपके लिए ये टिप्स जानना जरूरी
मक्खन की तरह चलेगी आपकी कार! गाड़ी को मेंटेन रखने के लिए आपके लिए ये टिप्स जानना जरूरी
T20 वर्ल्ड कप जीत पर Ola ने लॉन्च किए Champions Edition स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
T20 वर्ल्ड कप जीत पर Ola ने लॉन्च किए Champions Edition स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget