एक्सप्लोरर

Hyundai की इस EV पर मिल रही अब तक की सबसे बड़ी छूट, अभी खरीदने पर होगा 4 लाख का फायदा

Hyundai Ioniq 5 Discount Offer 2025: मई 2025 में ये इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों की लॉटरी लग जाएगी. कंपनी 4 लाख की बंपर छूट दे रही है. आइए इसकी कीमत, रेंज और चार्जिंग फीचर्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

Hyundai Ioniq 5 Discount Offer 2025: अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हुंडई आयोनिक 5 इस समय आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकती है. मई 2025 में हुंडई मोटर इंडिया ने आयोनिक 5 पर 4 लाख तक की सीधी कैश छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर के बाद यह कार ना सिर्फ किफायती बन जाती है, बल्कि इसकी चार्जिंग कॉस्ट भी सालों तक आपके जेब पर भारी नहीं पड़ेगी.

4 लाख कैश डिस्काउंट

हुंडई इस छूट को सीधे कैश डिस्काउंट के रूप में दे रही है, यानी आप शोरूम में जाकर इस SUV को 4 लाख कम कीमत में खरीद सकते हैं. यह ऑफर इतना अट्रैक्टिव है कि इससे आप भविष्य में चार्जिंग की लागत को काफी हद तक कवर कर सकते हैं. ऐसे समय में जब EV की डिमांड बढ़ रही है, हुंडई आयोनिक 5 अपने स्टाइल, टेक्नोलॉजी और रेंज के दम पर बाजार में अच्छी पकड़ बना चुकी है.

हुंडई आयोनिक 5 की खासियतें

हुंडई आयोनिक 5 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख है. इसमें 72.6 kWh की बैटरी दी गई है जो 214.56 बीएचपी की पावर जनरेट करती है, और एक बार फुल चार्ज पर यह कार 631 किमी तक की रेंज देती है. चार्जिंग के मामले में, यह DC फास्ट चार्जर से केवल 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, जबकि AC चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 7 घंटे लगते हैं.

एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन

इस कार का फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर डिजाइन इसे सड़कों पर सबसे अलग बनाता है, और इसके इंटीरियर में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, मल्टीपल स्क्रीन सेटअप, ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में बेहद खास बनाते हैं. हुंडई जल्द ही आयोनिक 5 का एक फेसलिफ्ट वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है, जिसमें और भी बेहतर फीचर्स, नई तकनीकें और संभवतः रेंज में भी सुधार देखने को मिल सकता है. लेकिन अगर आप मौजूदा मॉडल पर 4 लाख की भारी छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह समय इस शानदार इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने का एक बेहतरीन मौका है.

ये भी पढ़ें: Bullet से स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी, स्टाइल मारने के चक्कर में जब्त हुई बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag Charge: 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
FASTag पर 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
Reverse Gear Speed: रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
EV Market: दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget