एक्सप्लोरर

Car on Finance: फाइनेंस कराएं और कम कीमत में घर ले जाएं ये कारें, देखें डिटेल में

हुंडई सहित दूसरी कुछ कारों पर कम कीमत पर लोन मिल रहा है. इससे आपको कम पैसे लगेंगे और आप कार खरीद पाएंगे. जानिए क्या है स्कीम.

1. Hyundai i20 on Finance: देश में प्रीमियम हैचबैक कारों की हमेशा से भारी डिमांड रहती है. इसी सेगमेंट में हुंडई मोटर की आई 20 हैचबैक की खूब बिक्री होती है. इस कार में एडवांस फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ एक स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है. आज हम आपको इस कार के कीमत, इंजन, माइलेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ यह भी बताने वाले हैं कि कैसे आप इस कार को मात्र 51 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं. 

Hyundai i20 Magna on Finance

i20 को फाइनेंस पर खरीदने के लिए आपको कम से कम 51,0000 रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी. उसके बाद आपको बाकी रकम के लिए 7,44,264 रुपये का लोन मिलेगा. ऑनलाइन फाइनेंस प्लान कैलकुलेटर के अनुसार आपको इस रकम पर 9.8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से 5 साल के लिए ब्याज देना पड़ेगा. जिसके लिए आपको अगले 60 महीनों तक हर महीने 15,740 रुपये ईएमआई के रूप में चुकाना होगा. 

कैसे मिलेगा लोन?

फाइनेंस पर हुंडई आई20 को खरीदने के लिए आपको बैंक से लोन लेना होगा. जिसके लिए आपकी बैंकिंग हिस्ट्री और सिबिल स्कोर का बैंक के मानकों के अनुरूप होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है तो बैंक आपके लोन अमाउंट, डाउन पेमेंट और ब्याज दरों में बदलाव भी कर सकता है. इसलिए लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको अपना सिबिल स्कोर जरूर चेक कर लेना चाहिए.  

Hyundai i20 Magna Engine 

हुंडई आई20 मैग्ना में एक 1197 cc का इंजन मिलता है, यह इंजन 81.86 PS की पावर और 114.74 Nm का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है.

Hyundai i20 Magna Mileage 

हुंडई i20 एक लीटर पेट्रोल पर 21.0 किलोमीटर का ARAI प्रमाणित माइलेज देती है.

कितनी है कीमत?

Hyundai i20 हैचबैक कार के बेस वैरिएंट Magna की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7,07,000 रुपये है, जो कि 7,95,264 रुपये की ऑन रोड पड़ती है. फुल पेमेंट पर i20 मैग्ना को खरीदने के लिए करीब 8 लाख रुपये की आवश्यकता होती है, लेकिन डाउन पेमेंट पर आप इसे केवल 51,000 रुपये में भी खरीद सकते हैं. 

2. Maruti Eeco CNG 

इस लिस्ट की अगली कार मारुति ईको सीएनजी है. इसकी शुरुआती कीमत 5,94,200 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है. वहीं ऑन रोड प्राइस की बात करें तो इस एमपीवी की कीमत 6,59,426 रुपये हो जाती है.

Maruti Eeco CNG Finance Plan

मारुति ईको को अगर आप लोन पर लेते हैं तो ऑनलाइन मौजूद फाइनेंस प्लान कैलकुलेटर के अनुसार, बैंक इसे खरीदने के लिए 8.9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ 5,99,426 रुपये का लोन लेना पड़ेगा.

लोन को हरी झंडी मिलने के बाद आपको 60,000 रुपये न्यूनतम डाउन पेमेंट जमा करनी होगी और उसके बाद बैंक द्वारा निर्धारित की गई 5 साल की अवधि तक हर महीने 12,777 रुपये ईएमआई देनी पड़ेगी.

3. Tata Tiago CNG 

वहीं इस लिस्ट की अगली और तीसरी कार टाटा टियागो सीएनजी है. इस कार के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 6,29,899 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है. वहीं ऑन रोड  प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 7,18,012 रुपये हो जाती है.

Tata Tiago CNG Finance Plan

अगर आप टाटा की इस कार को खरीदने की सोंच रहे हैं तो ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर के अनुसार, इस कार को खरीदने के लिए बैंक से 6,38,012 रुपये का लोन मिलेगा जिस पर 9.8 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लिया जाएगा.

लोन को हरी झंडी मिलने के बाद आपको 80,000 रुपये न्यूनतम डाउन पेमेंट जमा करनी होगी और उसके बाद बैंक द्वारा निर्धारित की गई 5 साल की अवधि तक हर महीने 13,493 रुपये ईएमआई देनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें :- अक्टूबर में जमकर हुई एमजी की कारों की बिक्री, बिक गए इतने वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
कोर्ट चालान निपटाने का नया तरीका, 10 दिन में होगा समाधान
कोर्ट चालान निपटाने का नया तरीका, 10 दिन में होगा समाधान
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget