एक्सप्लोरर

Hyundai Exter vs Hyundai i20: एक्सटर या आई20? जानिए हुंडई की इन दोनों कारों में से कौन सा रहेगा फायदे का सौदा

अगर हम एक्सटर की बात करें तो हुंडई की सबसे छोटी एसयूवी है. यह एएमटी और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ आती है...पढ़ें पूरी खबर.

Hyundai Exter vs i20: इस आर्टिकल में हम हुंडई की एक्सटर और आई20 की बात करने वाले हैं. हम दोनों कारों की तुलना तो नहीं करेंगे, लेकिन ग्राहकों को गाइड के लिए बतायेंगे इन दोनों में कौन सी कार फैमिली के लिए बेहतर है और क्यों? फैमिली कार की बात करें तो 5 से 12 लाख रुपये की रेंज में हुंडई के पास कई प्रॉडक्ट जैसे- वेन्यू, एक्सटर और आई20 हैं, जिनकी मार्केट में अच्छी-खासी मांग है. हालांकि वेन्यू 7.7 लाख रुपये से 13.18 लाख रुपये तक थोड़ा अधिक प्रीमियम है. मिड ट्रिम में i20 और एक्सटर सेम प्राइस पॉइंट पर आती हैं. हालांकि दोनों कारों के अलग-अलग खरीदार हैं जैसा कि हम इस आर्टिकल में बताएंगे.

i20 एक प्रीमियम हैचबैक है जो 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल जैसे कई इंजनों के साथ आती है, जबकि आप स्पोर्टियर एन लाइन ट्रिम में टर्बो पेट्रोल भी प्राप्त कर सकते हैं. i20 की शुरुआती कीमत 7.4 लाख रुपये है जबकि टॉप-एंड N लाइन वेरिएंट की शुरुआती कीमत 10.18 लाख रुपये है. i20 में 10.25 इंच की स्क्रीन, बोस ऑडियो, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीक, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर कैमरा और ढेर सारे फीचर्स से लैस हैं. i20 एक iVT या एक CVT और एक DCT डुअल क्लच ऑटो के साथ आती है.

अगर हम एक्सटर की बात करें तो हुंडई की सबसे छोटी एसयूवी है. यह एएमटी और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ आती है, जबकि एक्सटर में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी का भी विकल्प मिलता है. एक्सटर में सनरूफ, डैशकैम, ओटीए अपडेट, वायरलेस चार्जिंग, 8 इंच की टच स्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. दोनों कारें स्टैंडर्ड तौर पर कई सुरक्षा फीचर्स के साथ आती हैं, हालांकि एक्सटर में स्टैंडर्ड के रूप में छह एयरबैग मिलते हैं.

अगर हम इन दो कारों की बात करें तो इस भ्रम को दूर कर देते हैं कि इन दो हुंडई कारों के लिए खरीदार कौन हैं? दरअसल एक्सटर में अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस, अपराइट ड्राइविंग पोजीशन मिलती है. एक्सटर एक कॉम्पैक्ट छोटी एसयूवी है जो अधिक दक्षता के साथ शहर के लिए बनी है. वहीं i20 की बात करें तो यह एक प्रीमियम हैचबैक है जो परफ़ॉर्मेंस पर अधिक फोकस करती है जैसा कि टर्बो पेट्रोल या एन लाइन वेरिएंट के साथ देखा गया है.

यह भी पढ़ें :- अपनाइए ये तरीके और बढ़ाइए अपने कार की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget