एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: 12 हफ्तों तक पहुंचा नई हुंडई एक्सटर का वेटिंग पीरियड, 6 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत 

हुंडई एक्सटर का मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन सी3 और मारुति सुजुकी इग्निस से होता है. मई से एक्सटर की बुकिंग शुरू होने के बाद पंच की 22,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है.

Hyundai Exter Booking: हुंडई मोटर्स ने इसी महीने 10 तारीख को अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान हुंडई के सीओओ, तरुण गर्ग ने बताया कि मई में एक्सटर की बुकिंग शुरू होने के बाद अब तक इसके लिए 16,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है.

लगातार बढ़ रही है बुकिंग

एक्सटर की बुकिंग के बारे में बात करते हुए, गर्ग ने बताया कि लॉन्च के बाद से, "प्रति दिन 1,800 की दर से बुकिंग आ रही है." साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 38 प्रतिशत बुकिंग एएमटी के लिए, 22 प्रतिशत सीएनजी के लिए और 40 प्रतिशत पेट्रोल मैनुअल वर्जन के लिए हुई है. इसका मतलब ऑटोमेटिक और मैन्युअल वर्जन के लिए बराबर बुकिंग मिल रही है.

कुछ डीलर सूत्रों ने पुष्टि की है कि नई एक्सटर का वेटिंग पीरियड वेरिएंट के आधार पर 12 सप्ताह तक है. एक्सटर मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड लगभग छह से आठ सप्ताह है, जबकि ऑटोमेटिक वर्जन के लिए वेटिंग पीरियड 10 से 12 सप्ताह के बीच है. एक्सटर मैनुअल के लिए बुकिंग की अधिक संख्या के बावजूद इसके एएमटी वर्जन का वेटिंग पीरियड सबसे अधिक है. 

किससे होगा मुकाबला 

हुंडई एक्सटर का मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन सी3 और मारुति सुजुकी इग्निस से होता है. मई से एक्सटर की बुकिंग शुरू होने के बाद पंच की 22,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. जबकि सिट्रोएन सी3 और मारुति सुजुकी इग्निस की कम यूनिट्स की बिक्री हुई है. इस दौरान सिट्रोएन की लगभग 1,500 यूनिट्स और इग्निस की लगभग 8,900 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

फीचर्स 

नई हुंडई एक्सटर को सबसे ज्यादा पंच से टक्कर मिलेगी. इसमें कई फर्स्ट इन सेगमेंट  फीचर्स दिए गए हैं. इसमें सीएनजी पावरट्रेन विकल्प के अतिरिक्त वॉयस-इनेबल्ड सनरूफ, डैशकैम, छह एयरबैग के साथ पूरी रेंज में स्टैंडर्ड तौर ईएससी मिलता है.

यह भी पढ़ें :- हाई-वाटर वेडिंग कैपेसिटी के साथ आती हैं ये दमदार SUVs, थार से लेकर डिफेंडर तक हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget