एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: हुंडई एक्सटर के इंटीरियर फीचर्स और स्पेस का खुलासा, 10 जुलाई को होगी लॉन्च

यह एसयूवी सेगमेंट में हुंडई की सबसे छोटी कार होगी, जिसे कंपनी के पोर्टफोलियो में वेन्यू के नीचे प्लेस किया जाएगा. कंपनी इसकी बुकिंग शुरू कर चुकी है. इसकी शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

Hyundai Exter Features: हुंडई मोटर इंडिया ने 10 जुलाई को लॉन्च होने वाली अपनी नई माइक्रो एसयूवी एक्सटर (Exter) के फीचर्स और इंटीरियर का खुलासा किया है. नई एक्सटर में 20.32 सेमी (8 इंच) की एचडी टचस्क्रीन और 10.67 सेमी (4.2 इंच) का कलर टीएफटी मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और एक डिजिटल क्लस्टर मिलेगा.

फीचर्स

सभी आधुनिक हुंडई कारों की तरह इसमें भी ब्लूलिंक के साथ 60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे. साथ ही इसमें 90 से अधिक एंबेडेड वॉयस कमांड और ओवर-द-एयर (OTA) इंफोटेनमेंट और मैप अपडेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. अन्य सुविधाओं में हिंदी और अंग्रेजी में एलेक्सा के माध्यम से एच2सी (होम टू कार) वॉयस कमांड और मल्टी लैंग्वेज यूआई  सपोर्ट के साथ 10 क्षेत्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में इंफोटेनमेंट सपोर्ट मिलेगा. साथ ही इसमें नई हुंडई वेन्यू के समान 7 एम्बिएंट साउंड्स ऑफ नेचर भी दिया गया है.

Hyundai Exter: हुंडई एक्सटर के इंटीरियर फीचर्स और स्पेस का खुलासा, 10 जुलाई को होगी लॉन्च

डाइमेंशन और इंजन

हुंडई ने एक्सटर के बारे में कुछ अन्य जानकारियों का भी खुलासा किया है, जिसमें इसके व्हीलबेस की लंबाई 2,450 मिमी और ऊंचाई 1,631 मिमी होने की जानकारी मिली है. इसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा और साथ ही इसमें फैक्ट्री फिटेड CNG किट का भी विकल्प मिलेगा. इसमें ट्रांसमिशन के लिए एक एएमटी और एक मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा.

Hyundai Exter: हुंडई एक्सटर के इंटीरियर फीचर्स और स्पेस का खुलासा, 10 जुलाई को होगी लॉन्च 

कीमत और मुकाबला 

यह एसयूवी सेगमेंट में हुंडई की सबसे छोटी कार होगी, जिसे कंपनी के पोर्टफोलियो में वेन्यू के नीचे प्लेस किया जाएगा. कंपनी इसकी बुकिंग शुरू कर चुकी है. इसकी शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, जो कि इसके टॉप मॉडल के लिए 10 लाख रुपये तक जा सकती है. इस कार का मुकाबला बाजार में सेगमेंट लीडर टाटा पंच और हाल ही लॉन्च हुई मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स एसयूवी से होगा.

यह भी पढ़ें :- खरीदने जा रहे हैं नई कार तो ऐसे बनाएं बजट, नहीं होगी कोई परेशानी 

Mahindra XUV 700 EV: चेन्नई में स्पॉट हुई महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक, मिलेंगी ये खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?
Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget