एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 700 EV: चेन्नई में स्पॉट हुई महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक, मिलेंगी ये खूबियां

इस कार का मुकाबला टाटा हैरियर ईवी से होगा, जिसे कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है. यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें 500 किमी तक की रेंज मिल सकती है.

Upcoming Electric SUV: भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में तेजी से नई इलेक्ट्रिक वाहनों की इंट्री हो रही है. इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे आगे है. कंपनी अपने ईवी पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रही है, और अपनी ऽ प्रमुख हैरियर और सफारी को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की तैयारी कर रही है. इन दोनों कारों का मुकाबला करने के लिए महिंद्रा अपनी एक्सयूवी 700 को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने वाली है. 

टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

हैरियर EV और Safari EV को टक्कर देने वाली महिंद्रा XUV.e8 (इलेक्ट्रिक XUV700) को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान चेन्नई में देखा गया. जिससे पता चलता है कि महिंद्रा इसे जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहती है. ईवी स्पेस में प्रतिस्पर्धा दिन प्रतिदिन दिन बढ़ती जा रही है. नए स्पाई शॉट्स में इस टेस्टिंग म्यूल में पीछे की ओर नारंगी रंग की केबल देखने को मिली है. ऑटोमोटिव पावरट्रेन में कलर-कोडेड केबल होते हैं. नीले रंग के केबल का मतलब है कि यह लगभग 36V से 42V तक के पॉवर, जबकि ऑरेंज केबल का मतलब है कि इसमें 1000V तक की पॉवर हो सकती है. इन्हें एचवी केबल (हाई वोल्टेज केबल) भी कहा जाता है. ये ऑरेंज केबल चार्जर, इन्वर्टर, मोटर और बैटरी के बीच एचवी एसी या डीसी करंट को ले जाते हैं. XUV.e8 के टेस्टिंग म्यूल में पीछे की ओर मौजूद होते हैं, जो एक रियर-माउंटेड सिंगल-मोटर या डुअल मोटर लेआउट के साथ AWD सेटअप का संकेत हो सकता है. 

नए प्लेटफार्म पर है आधारित

फॉक्सवैगन से प्राप्त महिंद्रा का INGLO प्लेटफॉर्म सिंगल-मोटर और डुअल-मोटर लेआउट दोनों को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें हमें एक फ्री रियर सस्पेंशन सेटअप भी देखने को मिल सकता है, जिससे पिछली सीट पर अधिक कंफर्ट मिलेगा. टाटा इंडिका और इंडिगो के साथ भी रियर फ्री सस्पेंशन की पेशकश की गई थी, लेकि इन दिनों प्रीमियम और लग्ज़री ब्रांडों की कारों में ये देखने को नहीं मिलता है. 

पावरट्रेन

महिंद्रा XUV700 इलेक्ट्रिक या XUV.e8, फॉक्सवैगन के सोर्स किए गए MEB EV प्लेटफॉर्म के बदले हुए नाम INGLO पर आधारित होगी. यह एक मॉड्यूलर और स्केलेबल प्लेटफॉर्म है जिसे अलग अलग डिजाइन के लिए एडजस्ट किया जा सकता है. महिंद्रा ने खुलासा किया है कि इसमें 60 kWh और 80 kWh के बीच बैटरी पैक मिल सकता है, जिसमें सिंगल मोटर लेआउट और डुअल मोटर लेआउट दोनों मिल सकते हैं.

फीचर्स और लॉन्च

इसमें XUV 700 वाले सभी फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिसमें ADAS टेक, फ्लश डोर हैंडल, 5-स्टार क्रैश-रेटेड बॉडी शेल, और पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर की सीटें सहित और बहुत कुछ शामिल हैं. XUV.e8 प्रोटोटाइप में डैशबोर्ड पर फ्री-स्टैंडिंग ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है, जिसके प्रोडक्शन मॉडल में मिलने की काफी अधिक संभावना है. इसे 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा हैरियर ईवी से होगा, जिसे कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है. यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें 500 किमी तक की रेंज मिल सकती है.

यह भी पढ़ें :- 5 जुलाई को लॉन्च होगी मारुति की नई प्रीमियम एमपीवी, मिलेगा हाईब्रिड पॉवरट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget