एक्सप्लोरर

Hyundai की इस कॉम्पैक्ट SUV के 5 वेरिएंट्स को नहीं खरीद पाएंगे, कंपनी ने किया बंद करने का फैसला

Hyundai ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV के पांच वेरिएंट्स को भारत में बंद करने का फैसला किया है. हालांकि इसके दो वेरिएंट्स जिन्हें पिछले साल लॉन्च किया था वह जारी रहेंगे.

साउथ कोरियन ऑटो कंपनी हुंडई (Hyundai) मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL)  ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू (Venue) को बंद करने का ऐलान किया है.  कंपनी ने इस कार को साल 2019 में लॉन्च किया था. बाजार की मांग को देखते हुए कंपनी इस एसयूवी के पांच वेरिएंट्स को बंद करने जा रही है. इसमें डीजल वर्जन E 1.5 डीजल MT और S 1.5 डीजल MT बंद दिए गए हैं. वहीं S 1.0 पेट्रोल iMT, S 1.0 पेट्रोल DCT और SX (O) 1.0 पेट्रोल MT को भी अब ग्राहक नहीं खरीद पाएंगे.

इन्हें भी किया था बंद
इससे पहले भी कंपनी ने पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue के 1.0L Turbo S MT को इस साल बंद किया था. इस एसयूवी की सेल में आई गिरावट के चलते इसका प्रोडक्शन बंद करना पड़ा था. इसके साथ कंपनी ने कंपनी ने पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue 1.0L Turbo S MT, Santro 1.1 MT Corporate, Santro 1.1 AMT Corporate, Grand i10 NIOS 1.2 MT Corporate, Grand i10 NIOS 1.2 AMT Corporate जैसी कारों को डिस्कंटीन्यू करने का ऐलान किया था.

पिछले साल लॉन्च हुए दो वेरिएंट्स
Hyundai Venue कॉम्पैक्ट एसयूवी के दो वेरिएंट SX और SX(O) को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था. हालांकि कंपनी ने इन्हें बंद नहीं किया है. ये दोनों ही वेरिएंट इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं. इसके SX वेरिएंट की प्राइस 9.99 लाख रुपये है, जबकि SX(O) वेरिएंट की कीमत11.08 लाख रुपये तय की गई है. यही नहीं Hyundai के लिए नया स्पोर्ट ट्रिम (New Sport trim) भी लॉन्च किया गया है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शंस के साथ आता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.20 लाख रुपये और 11.52 लाख रुपये है.

Honda ने भी बंद की अपनी ये कारें
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भी इस साल भारत में अपनी प्रीमियम सेडान कार Civic और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल CR-V की बिक्री और प्रोडक्शन को बंद कर दिया था. Honda Civic को कंपनी ने पहली बार 2006 में और CR-V को 2003 में बाजार में उतारा था. कंपनी के कुल बिक्री में इन दोनों गाड़ियों की हिस्सेदारी महज तीन से चार फीसदी ही रही. साथ ही यह कारें भारतीय बाजार में कुछ खास नाम नहीं कमा सकीं. यही नहीं इन कारों की सेल में भी लगातार गिरावट देखी जा रही थी. इन दोनों कारों की बिक्री में इजाफा करने के लिए कंपनी ने ऑफर्स भी दिए लेकिन कुछ खास बात नहीं बनी.

ये भी पढ़ें

Price Hike: अगर इस कंपनी की कार लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें, इतनी बढ़ने वाली हैं कीमतें

खुशखबरी: अगर आपके पास भी है इस कंपनी की कार तो 31 जुलाई तक मिलेगी ये फ्री सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget