एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये बड़े बदलाव 

नई 2024 हुंडई क्रेटा में नई वरना फेसलिफ्ट में मिलने वाले 1.5L टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 160bhp और 253Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है.

2024 Hyundai Creta: हुंडई मोटर भारत में अपनी क्रेटा एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही इसे टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया. इस नई एसयूवी की स्पाई तस्वीरों से इसके बारे में कुछ प्रमुख डिटेल्स सामने आई हैं. तो चलिए जानते हैं इस एसयूवी में क्या मिलेगा अपडेट. 

डिजाइन

नई हुंडई क्रेटा के टेस्टिंग मॉडल को अच्छी तरह से कवर किया गया था, जिससे इसकी डिजाइन डिटेल्स सामने न आ सकें, लेकिन फिर भी ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें अल्काजार के समान 18-इंच के अलॉय व्हील और ग्लोबल-स्पेक पैलिसेड एसयूवी से प्रेरित एक अपडेटेड फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकता है. नई क्रेटा में दिए गए वर्टिकल हेडलैंप, पैलिसेड एसयूवी से प्रेरित हैं, लेकिन इसमें नए सिग्नेचर एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. 

केबिन अपडेट 

हालांकि हमें इसके इंटीरियर की झलक देखने को नहीं मिली, लेकिन नई 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, हुंडई स्मार्टसेंस एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक से लैस होगी. जो कि नई वरना सेडान में भी मिलता है. इसमें लेन-कीप एसिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, स्टॉप एंड गो एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट एसिस्ट, रियर क्रॉस कोलिशन अलर्ट समेत कई अन्य फीचर्स मिलेंगे. साथ ही नई क्रेटा अपडेटेड ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक से लैस होगी, जिसमें चोरी हुए वाहन की ट्रैकिंग, चोरी हुए वाहन के स्टेबलाइजेशन और 360 डिग्री कैमरा वैलेट पार्किंग मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

इंजन अपडेट 

नई 2024 हुंडई क्रेटा में नई वरना फेसलिफ्ट में मिलने वाले 1.5L टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 160bhp और 253Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. यह नया इंजन पुराने 1.4L टर्बो-पेट्रोल इंजन को रिप्लेस करेगा, साथ में मौजूदा 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. 

कब होगी लॉन्च 

नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की लॉन्च तारीख और अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है, हालांकि, इसके 2024 की शुरुआत में फरवरी तक बाज़ार में आने की संभावना है. इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस से होगा, जिसका फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लांच होने वाला है. इसमें भी क्रेटा जैसे समान इंजन के विकल्प मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- अगले महीने गर्म रहने वाला है ऑटोमोबाइल बाजार, लॉन्च होंगी कई नई बाइक और कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget