एक्सप्लोरर

Hyundai Santa Fe: अनवील्ड हुई हुंडई सैंटा एफई 2024, इसकी डिजाइन आपको लैंड रोवर की याद दिला देगी

हुंडई की इस नई कार में लैंड रोवर रेंज की झलक देखी जा सकती है, साथ ये काफी प्रैक्टिकल और ऑफ-रोड फ्रेंडली दिखती है. वहीं इसके फ्रंट में H आकर की एलईडी हेडलैंप्स देखी जा सकती हैं.

Hyundai SUV: हुंडई ने अपनी नई पीढ़ी की सैंटा एफई से पर्दा हटा दिया है, जैसा उम्मीद की जा रही थी. यह पुराने मॉडल के मुकाबले एक जबरदस्त बदलाव है. पांच साल बाद इस प्रीमियम एसयूवी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जिसमें हुंडई ने इसके डिजाइन गंभीरता से विचार किया है. जिसके चलते इसे काफी जबरदस्त डिजाइन दी गयी है. 2023 सैंटा एफई के बॉडी पैनल में चौकोर लाइन साफ नजर आ रहीं हैं, जो आमतौर हुंडई की गाड़ियों में देखने को नहीं मिलती.

हुंडई की इस नई कार में लैंड रोवर रेंज की झलक देखी जा सकती है, साथ ये काफी प्रैक्टिकल और ऑफ-रोड फ्रेंडली दिखती है. वहीं इसके फ्रंट में H आकर की एलईडी हेडलैंप्स देखी जा सकती हैं, जिसे हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर में पेश किया गया है.

इसके अलावा इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च क्लैडिंग, मल्टी-स्पोक 21-इंच अलॉय व्हील, ऊंचे खंभे, मजबूत रूफ रेलिंग, प्लेन छत, सीधा टेलगेट, H-शेप एलईडी टेल लैंप के साथ ड्यूल एग्जॉस्ट मौजूद हैं. पांचवीं जेनरेशन सैंटा एफई में लंबे व्हीलबेस के साथ इसकी सेकंड और थर्ड रो को पूरी तरह फोल्ड किया जा सकता है.

इस कार के लिए अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट होने के लिए दावा किया जा सकता है. वहीं इसकी केबिन थीम आपको काफी लग्जीरियस अनुभव कराती है. हालांकि हुंडई ने अभी इसके सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोटो में वूडेन फिनिश, कढ़ाई वाली सीटें, बड़ा सेंटर कंसोल, बड़े होरिजेंटल एसी वेंट्स और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को जोड़ने वाली कर्व्ड डिस्प्ले मौजूद है.

वहीं इसके इंजन की बात करें तो, इसमें 277 Hp की मैक्सिमम पावर देने वाला 2.5 l 4-सिलेंडर इंजन का प्रयोग आउटगोइंग मॉडल की तरह किया जाएगा. इसके अलावा एक मजबूत हाइब्रिड और एक प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट भी देखने को मिलेगा. कंपनी अपनी सैंटा एफई 2023 का खुलासा अगले महीने करेगी. हालंकि इसके भारत में आने की संभावना काफी कम है.

यह भी पढ़ें- Okinawa Okhi 90 EV: लॉन्च हो गया ओकिनावा ओखी 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget