एक्सप्लोरर

Hybrid Electric Vehicles: क्या होते हैं हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल? कैसे करते हैं काम? जानिए पूरी डिटेल

भारत में चुनने के लिए बहुत सारे हाइब्रिड वाहन नहीं हैं, टोयोटा, सुजुकी, एमजी और होंडा जैसे निर्माता टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और होंडा सिटी ईएचईवी जैसी कारों के साथ इस सेगमेंट आते हैं.

HEV Technologies: पिछले कुछ सालों से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. हाल ही में लॉन्च किए गए कई यूजर्स के इस्तेमाल किए जा सकने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा, हमने मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में सिटी बसों जैसे कई सार्वजनिक परिवहन वाहनों को बिजली से चलते देखा है. हालाँकि, जब देश विद्युत क्रांति की ओर बढ़ रहा है तब भी ऐसे कई कारण हैं जो ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों में शिफ्ट करने से रोकते हैं. इनमें से एक कारण इनके चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है, जो EV यूजर्स के लिए लंबी यात्रा में बाधक है. इन कारणों से निपटने के लिए, कंपनियां अब हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (HEVs) को बाजार में ला रही हैं. ये ऐसी कारें हैं जो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों के फायदों को एक ही कार में देती हैं, यह तकनीक दोनों ही तरह के वाहनों की कमियों को पूरा कर सकती हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि ये हाइब्रिड इंजन कैसे काम करते हैं और ये पारंपरिक इलेक्ट्रिक वाहनों से कैसे अलग होते हैं.  

क्या हैं हाइब्रिड व्हीकल्स?

हाइब्रिड वाहनों या एचईवी को समझने के लिए यह जानिए कि पेट्रोल से चलने वाले वाहन चलने के लिए पेट्रोल का दहन का करते हैं, जिससे कार के इंजन में ईंधन के नियंत्रित स्थिति जलने से गर्मी और गति दोनों के रूप में ऊर्जा निकलती है, जिसे बाद में पिस्टन, शाफ्ट, गियर और एक्सल के एक कंबाइंड सिस्टम से पहियों को चलाया जाता है.  

वहीं एक इलेक्ट्रिक कार में न तो इंजन होता है और न ही गियर. इसमें पॉवर के लिए एक रिचार्जेबल बैटरी होती है, और वाहन इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से चलता है. इसमें पूरा काम  इलेक्ट्रिक एनर्जी पर होता है. जिसके कारण इनकी सर्विसिंग की भी कम ज़रूरत होती है. हालाँकि, बैटरी समय के साथ साथ चार्ज को स्टोर करने की क्षमता को धीरे-धीरे खोती रहती है. भारत में इस समय मौजूद अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज काफी सीमित है.

हाइब्रिड वाहनों में, कई प्रकार के सिस्टम होते हैं, जिनसे कार को पॉवर मिलती है. इनमें दो प्रमुख टाइप होते हैं कॉमन सीरीज हाइब्रिड और पैरलल हाइब्रिड.

सीरीज हाइब्रिड कारें

जैसा कि नाम से पता चलता है, ये कारें एक इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करती हैं, जो सीरीज में एक पेट्रोल इंजन से जुड़ी होती हैं. इस सिस्टम में, इलेक्ट्रिक मोटर के अलावा, पेट्रोल इंजन का वाहन के व्हील्स से कोई संपर्क नहीं होता है. इसमें एक जनरेटर पेट्रोल इंजन से ऊर्जा को सीधे बिजली में बदल देता है, जिससे इलेक्ट्रिक मोटर को पॉवर मिलती है. सीरीज हाइब्रिड वाहन एक इलेक्ट्रिक मोटर पर निर्भर होते हैं, और इन्हें इलेक्ट्रिक कारों की तरह बाहर  से चार्ज नहीं किया जा सकता है. इनके लिए पेट्रोल जरूरी होता है. ये वाहन भारत जैसे क्षेत्र, जहां चार्जिंग के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं हैं, के लिए उपयुक्त हैं.  

पैरलल हाइब्रिड कारें

पैरलल हाइब्रिड कारों में एक सामान्य ट्रांसमिशन होता है जो इलेक्ट्रिक मोटर और ईंधन इंजन दोनों से बिजली ले सकता है, दोनों पैरलल में जुड़े होते हैं. ऐसी कारें पूरी तरह से ऑटोमैटिक, मैनुअल और सीवीटी (कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन) से भी लैस हो सकती हैं. इस सिस्टम में, इलेक्ट्रिक मोटर को केवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से ही रिचार्ज किया जा सकता है, और आप कार में जो फ्यूल डालते हैं वह इंजन को पॉवर देगा. इसमें मोटर और इंजन दोनों पहियों को पॉवर दे सकते हैं. यूजर्स के पास इसका कंट्रोल होता है कि उन्हें जब जैसी जरूरत हो तो वे आराम से मोड बदल सकते हैं. ड्राइविंग कंडीशन के आधार पर व्हील पावर इंजन और मोटर के बीच स्विच करता रहता है. टोयोटा, हुंडई, फोर्ड, होंडा, आदि जैसी कई कम्पनियां ऐसी कारें बनाती हैं. जो बहुत लोकप्रिय हैं. 

सीरीज पैरेलल हाइब्रिड कारें

एक ही वाहन में सीरीज और पैरेलल हाइब्रिड आर्किटेक्चर दोनों के साथ आने वाली कारें भी मौजूद हैं. टोयोटा प्रियस जैसी कार में ऐसा सिस्टम मिलता है. इसमें यूजर या तो पूरी तरह इलेक्ट्रिक या पूरी तरह फ्यूल पर भी गाड़ी को चला सकते हैं. 

भारत में कौन सी हाइब्रिड कारें उपलब्ध हैं?

भारत में चुनने के लिए बहुत सारे हाइब्रिड वाहन नहीं हैं, टोयोटा, सुजुकी, एमजी और होंडा जैसे निर्माता टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और होंडा सिटी ईएचईवी जैसी कारों के साथ इस सेगमेंट आते हैं. वहीं लेक्सस और पोर्श जैसे अधिक महंगे विकल्प भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें :- अगले साल आने वाली हैं ये तीन नई इलेक्ट्रिक कारें, जानें कौन हैं लिस्ट में शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget