एक्सप्लोरर

Traffic Rule: कहीं आपका भी तो नहीं कट गया चालान, ये है घर बैठे फ्री में चेक करने का तरीका

Traffic Challan in India: परिवहन मंत्रालय के पोर्टल echallan.parivahan.gov.in के जरिए इसका पता अब आसानी से लगाया जा सकता है.

Traffic Challan: देश में ट्रैफिक (traffic) से जुड़े नियम इतने सख्त हैं कि इनका तोड़ना आपको भारी पड़ सकता है. ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट देती है, और अब तो ट्रैफिक सिग्नल पर लगे कैमरों के द्वारा गाड़ी का चालान ऑनलाइन काट दिया जाता है. कई बार हमें पता नहीं होता है कि हमारा चालान कटा भी है या नहीं? या फिर कहीं गलत चालान तो नहीं कट गया है?

ऐसे लगाएं पता

परिवहन मंत्रालय के पोर्टल echallan.parivahan.gov.in के जरिए इसका पता अब आसानी से लगाया जा सकता है. साथ ही गाड़ी के चालान का ऑनलाइन भी भुगतान किया जा सकता है. हम आपको अपने E-Challan स्टेटस का पता लगाने के बारे में जानकारी देंगे. 

यह भी पढ़ें: Budget SUV: 5 लाख रुपये के बजट में मिल रही हैं ये 5 डीजल वाली SUV, जानिए कहां और कैसे

सबसे पहले echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे. आपको वेबसाइट पर मौजूद Check Challan Status ऑप्शन पर क्लिक करना है.

यह भी पढ़ें: Traffic Rule: 7 ट्रैफिक रूल जिनके बारे में कार और बाइक चलाने वालों को जरूर पता होना चाहिए, जानिए

परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन चालान चेक करने के लिए आपके पास 3 तरीके उपलब्ध है. आप चालान नंबर, वाहन (vehicle) नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) से अपना चालान चेक कर सकते हैं. आपको किस तरह से चालान चेक करना है यहां आपको सेलेक्ट करना होगा.

यहां आपको वाहन नंबर (vehicle number) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (registration number) दर्ज करना होगा. इसके बाद आपको कैप्चा कोड (captcha code) भरना होगा. साथ ही आपको अपनी गाड़ी के चेचिस नंबर अथवा इंजन नंबर के लास्ट 5 डिजिट भी भरने होंगे. चेचिस नंबर और इंजन नंबर के लास्ट 5 डिजिट भरने की प्रक्रिया इसलिए जोड़ी गई है ताकि कोई अन्य व्यक्ति किसी वाहन मालिक की निजी जानकारी चेक न कर सके.

यह भी पढ़ें: Citroen C3: भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा पंच को टक्कर देने वाली सिट्रोन सी 3 कार, देखिए कैसी

गाड़ी से जुड़ी सारी जानकारी भरने के बाद आपको Get Details का ऑप्शन आ जाएगा. आपको इस ऑप्शन  पर क्लिक करना होगा.

अब आपके सामने आपके चालान से जुड़ी सारी जानकारी आ जाएगी. आप जान जाएंगे कि आपका चालान हुआ है या नहीं. यहां पर आपका कितने रुपये का चालान कटा हुआ है, साथ ही डेट टाइम और किस कारण चालान कटा हुआ है उसकी एक फोटो भी आपको दिखाई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget