एक्सप्लोरर

सिंगर Honey Singh या Badshah, गाड़ियों के मामले में कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों का कार कलेक्शन

Honey Singh and Badshah Cars: आज के समय में हनी सिंह और रैपर बादशाह म्यूजिक इंडस्ट्री में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. आइए इन दोनों सेलेब्रिटीज के लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

Honey Singh and Badshah Car Collection: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारे सिर्फ अपने गानों से ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी गाड़ियों से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. खासकर यो यो हनी सिंह और बादशाह ये दो नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है.

इनके कार कलेक्शन देखकर कोई भी कह सकता है कि ये स्टार्स असल में रॉयल लाइफ जीते हैं, लेकिन सवाल ये है कि सबसे ज्यादा महंगी और शानदार कारें किसके पास है ? आइए जानते हैं कि असली ऑटोमोबाइल बादशाह कौन है.

बादशाह की कार कलेक्शन

बादशाह की नेट वर्थ 2025 में लगभग 124 करोड़ रुपये है और उनके गैराज की सबसे महंगी कार Rolls-Royce Wraith है, जिसकी कीमत 6.4 करोड़ रुपये है. उनके कार कलेक्शन में Lamborghini Urus 4.2 करोड़ रुपये, Mercedes-Benz GLS 1.35 करोड़ रुपये और Porsche Cayman 1.2 करोड़ रुपये जैसी शानदार कारें शामिल हैं. कुल मिलाकर, बादशाह की गाड़ियों की अनुमानित कुल कीमत 13 करोड़ रुपये से अधिक है. उनका कलेक्शन स्पोर्टी और यंग अपील वाला है, जो उनके स्टाइल और पर्सनैलिटी से मेल खाता है.

लग्जरी गाड़ियों से भरा है हनी सिंह का गैराज

हनी सिंह की 2025 में अनुमानित नेट वर्थ 246 करोड़ रुपये है और उनकी सबसे महंगी कार Rolls-Royce Phantom है, जिसकी कीमत 9.5 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. उनके पास Audi R8 (2.7 करोड़ रुपये), Porsche Cayenne (1.2 करोड़ रुपये), Jaguar XJ L (1.1 करोड़ रुपये) और BMW 5 Series और Mercedes-Benz E-Class (1-1.5 करोड़ रुपये, संयुक्त) जैसी लग्जरी कारें भी हैं. उनके कलेक्शन की कुल कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक है. हनी सिंह का गैराज क्लासिक, एक्सक्लूसिव और पावरफुल गाड़ियों से भरा हुआ है.

महंगी गाड़ियों का बादशाह कौन?

अगर तुलना की जाए तो बादशाह का कलेक्शन स्पोर्टी और ग्लैमरस है, जबकि हनी सिंह का कलेक्शन ज़्यादा क्लासिक और महंगा है. सबसे महंगी कारों में भी हनी सिंह की Rolls-Royce Phantom 9.5 करोड़ रुपये के साथ बादशाह की Rolls-Royce Wraith 6.4 करोड़ रुपये से आगे निकलती है. जिससे साफ पता चलता है कि कार कलेक्शन के मामले में हनी सिंह बादशाह से आगे हैं, और उनकी गाड़ियां कीमत, क्लास और पावर तीनों में बाजी मारती हैं.

ये भी पढ़ें:-

नए और स्टाइलिश लुक में लॉन्च हुई होंडा XL750 ट्रांसलप, कई एडवांस फीचर्स से है लैस, जानिए पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
बाढ़ में डूबी Used Car खरीदने से कैसे बचें? इन 5 संकेत से तुरंत पहचानें
बाढ़ में डूबी Used Car खरीदने से कैसे बचें? इन 5 संकेत से तुरंत पहचानें
Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल

Embed widget