एक्सप्लोरर

Honda SUV: जल्द बाजार में देखने को मिल सकती है होंडा की नई एसयूवी, कंपनी ने जारी किया टीजर 

लॉन्चिंग के बाद यह कार भारत में अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा से टक्कर लेगी. इस कार में एक 1.5-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, एक 1.5-लीटर डीजल और एक 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है.

Honda New SUV: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी एक नई एसयूवी कार को पेश करने वाली है. कंपनी ने अपनी इस नई कार का टीजर जारी कर दिया है. होंडा की नई एसयूवी कार अपनी लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारूति ग्रैंड विटारा, हाइराइड और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से होगा. 

कैसी होगी नई एसयूवी

होंडा की यह आने वाली नई एसयूवी कंपनी की अमेज सेडान में अपडेटेड वर्जन वाले प्लेटफॉर्म पर निर्मित होगी. इसमें 4th जेनरेशन होंडा सिटी से मिलती जुलती कई समानताएं देखने को मिलेंगी. इस नई एसयूवी में कोई भी डीजल पावरट्रेन नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

टीजर में क्या है?

टीजर से यह जानकारी मिल रही है कि यह कार भारत में इस साल गर्मियों के मौसम तक देखने को मिल सकती है. कंपनी ने यह जानकारी दी है कि इस नई एसयूवी को होंडा ने आरएंडडी एशिया पैसिफिक कंपनी लिमिटेड में तैयार किया है. इसके डिज़ाइन को नई पीढ़ी के लोगों के लाइफस्टाइल और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय बाजार पर कई सर्वेक्षणों के बाद तैयार किया गया है. 

कैसा होगा लुक?

टीजर में दिखाए गए तस्वीरों से पता चलता है कि इस नई होंडा एसयूवी में एक नया सिल्हूट दिया गया है. इस नए मॉडल के डिजाइन में कंपनी के ग्लोबल लेवल की कारों की झलक दिखती है. इस कार में एक सिग्नेचर ग्रिल के साथ बड़ा रैप-अराउंड हेडलैंप, एक मल्टी-ग्रिल के साथ क्रोम बार और दो हेडलैंप के के बीच में कंपनी की बैजिंग दी गई है. इस कार में एलईडी डीआरएल को हेडलैम्प्स के ऊपर प्लेस किया गया है.

हुंडई क्रेटा से होगी टक्कर

लॉन्चिंग के बाद यह कार भारत में अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा से टक्कर लेगी. इस कार में एक 1.5-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, एक 1.5-लीटर डीजल और एक 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, साथ ही 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- ठंड में बाइक राइडिंग के दौरान अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी पावर किसी कॉम्पैक्ट SUV में नहीं, Tata Sierra EV ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल
इतनी पावर किसी कॉम्पैक्ट SUV में नहीं, Tata Sierra EV ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल
BMW, TVS और MG का फुल फॉर्म जानते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब
BMW, TVS और MG का फुल फॉर्म जानते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब
भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर

वीडियोज

Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive
Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget