एक्सप्लोरर

फुल टैंक पर चलेगी 600 KM, 68 हजार रुपये वाली इस बाइक की खूब हो रही बिक्री, जानें डिटेल्स

Honda Shine: होंडा की इस बाइक में लगे इंजन से 7,500 rpm पर 7.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक के इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन लगा है.

Honda Shine Bike Sales Report: भारतीय बाजार में होंडा की बाइक्स काफी ज्यादा पसंद की जाती है. मिडिल क्लास लोगों के लिए डेली रनिंग बाइक में होंडा शाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. यह बाइक देश की दूसरी बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल है. पिछले महीने होंडा की इस बाइक को 1.69 लाख ग्राहकों ने खरीदा है. आइए होंडा शाइन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं. 

Honda Shine को मई 2025 में 1 लाख 68 हजार 908 नए ग्राहक मिले हैं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ज्यादा है. होंडा शाइन को 100 और 125 सीसी सेगमेंट में बेचती है. बाइक की एक्स-शोरूम कीमत की बात की जाए तो यह 68 हजार 794 रुपये है. होंडा शाइन में 4-स्ट्रोक, SI, BS-VI इंजन लगा है.

Honda Shine का इंजन और माइलेज

होंडा की इस बाइक में लगे इंजन से 7,500 rpm पर 7.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक के इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन लगा है. होंडा शाइन की टॉप-स्पीड 102 kmph है. ये बाइक PGM-Fi फ्यूल सिस्टम के साथ आती है.

Honda Shine 100 का क्लेम्ड माइलेज 65-75 kmpl है, जिसमें 9-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है. इसे फुल कराने पर 600 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है. यह बाइक अपने सेगमेंट में बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. 

कितने रुपये की EMI पर मिल जाएगी बाइक? 

होंडा शाइन के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली में ऑन-रोड प्राइस एक लाख रुपये के करीब है. इस बाइक को खरीदने के लिए आपको 95,500 रुपये का लोन मिल सकता है. इस लोन पर लगने वाली ब्याज के मुताबिक हर महीने एक तय अमाउंट EMI के तौर पर आपको बैंक में जमा करनी होगी.

होंडा शाइन खरीदने के लिए अगर आप केवल एक साल या 12 महीनों के लिए लोन लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज से हर महीने 8,700 रुपये की EMI जमा करनी होगी. होंडा शाइन खरीदने के लिए केवल पांच हजार रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी.

इस मोटरसाइकिल को खरीदने के लिए अगर आप दो साल के लिए लोन लेते हैं और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाती है तो हर महीने 4,700 रुपये की EMI जमा करनी होगी. अगर आप तीन साल के लिए लोन लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज से 36 महीनों तक हर महीने 3,400 रुपये की किस्त बैंक में जमा करनी होगी.

यह भी पढ़ें:-

नई Alto की धमाकेदार लॉन्चिंग, 28 किमी माइलेज के साथ ADAS सेफ्टी भी, कीमत सिर्फ इतनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget