एक्सप्लोरर

नई Alto की धमाकेदार लॉन्चिंग, 28 किमी माइलेज के साथ ADAS सेफ्टी भी, कीमत सिर्फ इतनी

2025 Suzuki Alto Facelift: सुजुकी ऑल्टो फेसलिफ्ट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने के साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस एंट्री और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है.

2025 Suzuki Alto Facelift: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ऑल्टो सबसे सस्ती कार मानी जाती है. अब सुजुकी ने जापानी मार्केट में अपनी पॉपुलर कार ऑल्टो को नए अवतार में पेश किया है. नई सुजुकी ऑल्टो भारतीय बाजार में भी जल्द लॉन्च हो सकती है, जिससे बजट सेगमेंट में गाड़ी तलाश रहे लोगों को एक बेहतर और किफायती ऑप्शन मिलेगा. आइए जानते हैं कि नई ऑल्टो पहले से कितनी बदल गई है. 

सुजुकी ऑल्टो फेसलिफ्ट 2025 में नया फ्रंट ग्रिल, राउंड बंपर और आकर्षक हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसे एक फ्रेश लुक देते हैं. सुजुकी ऑल्टो नए कलर ऑप्शन और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स के साथ पेश की गई. इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट और एयरोडायनामिक है, जिसे माइलेज को और बेहतर बनाया जा सकता है. 

दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है Suzuki Alto Facelift

Suzuki Alto Facelift को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. पहला 658cc, 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है तो वहीं 658cc माइल्ड-हाइब्रिड इंजन को भी इसका हिस्सा बनाया गया है. ये दोनों इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं, जिसमें FWD और AWD विकल्प हैं. इसका हाइब्रिड FWD वेरिएंट WLTC साइकिल पर 28.2 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. 

सुजुकी ऑल्टो फेसलिफ्ट में सेफ्टी के लिए रडार-बेस्ड एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल है. इसमें डुअल सेंसर ब्रेक सेंसर 2 जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह सिस्टम कोलिजन मिटिगेशन, डिपार्चर वॉर्निंग और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस है. 

सुजुकी ऑल्टो फेसलिफ्ट में मिलते हैं ये फीचर्स

सुजुकी ऑल्टो फेसलिफ्ट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने के साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस एंट्री और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा सुजुकी ऑल्टो फेसलिफ्ट के डैशबोर्ड में क्रोम फिनिश और एर्गोनॉमिक कंट्रोल्स गाड़ी को एक प्रीमियम लुक देते हैं. 

सुजुकी ऑल्टो 2025 को अभी जापानी मार्केट में लॉन्च किया गया है. इसके 2WD/CVT वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,519, 100 येन और इसके अलावा 4WD/CVT की कीमत 4.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब होगी. 

यह भी पढ़ें:-

देश की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स कंपनी Sona Comstar कैसे बनी? संजय कपूर का ये सपना रह गया अधूरा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget