एक्सप्लोरर

Honda Shine 100: कुछ ही दिनों में शुरू होगी होंडा शाइन 100 की बिक्री, हीरो स्पलेंडर को मिलेगी टक्कर

Honda Shine 100 Rival: इस बाइक का मुकाबला हीरो स्पलेंडर प्लस से होगा, जो फिलहाल सेगमेंट लीडर है. इसमें एक 97.6सीसी का इंजन मिलता है. इसकी कीमत 72468 रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू होती है.

Honda Shine Delivery: जापानी दोपहिया निर्माता कंपनी ने अपनी नई कम्यूटर बाइक शाइन 100 का उत्पादन कर्नाटक के नरसापुरा स्थित प्लांट से शुरू कर दिया है. यह बाइक डीलरशिप पर पहुंचा शुरू हो गई है, और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी. इस मोटरसाइकिल की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है. इस प्राइस प्वाइंट पर यह हीरो स्प्लेंडर+, हीरो एचएफ डीलक्स और बजाज प्लेटिना 100 को टक्कर देगी. 

इंजन

होंडा की नई शाइन 100 में एक 99.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो नए उत्सर्जन मानकों और E20 फ्यूल के लिए तैयार है. यह मोटर 6,000rpm पर 7.6 bhp की पॉवर और 8.05Nm का टार्क जेनरेट करता है. कंपनी के अनुसार यह बाइक अधिक माईलेज देने में सक्षम होगी. 

डाइमेंशन

होंडा ने अपनी इस नई बाइक में बिल्कुल नए डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया है. इसका व्हीलबेस 1245mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm और सीट की ऊंचाई 786mm है. इसमें 1.9 मीटर का टर्निंग रेडियस मिलता है. इस बाइक की लंबाई 1955mm, चौड़ाई 754mm और ऊंचाई 1050mm है. इसका वजन 99 किलोग्राम है और इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. 

डिजाइन

नई होंडा शाइन 100 बाजार में 5 रंगों के विकल्प में उपलब्ध होगी, जिसमें ब्लैक विद ब्लू स्ट्राइप्स, ब्लैक विद गोल्ड स्ट्रिप्स, ब्लैक विद रेड स्ट्राइप्स, ब्लैक विद ग्रे स्ट्राइप्स और ब्लैक विद ग्रीन स्ट्राइप्स शामिल हैं. बाइक में हैलोजन हेडलैंप, न्यू डिजाइन फ्यूल टैंक, ब्लैक फिनिश वाले अलॉय व्हील, साइड स्टैंड इनहिबिटर और टेललैंप्स के साथ फ्यूल गेज, ओडोमीटर और स्पीडोमीटर के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 130 मिमी का फ्रंट ड्रम ब्रेक और 110 मिमी का रियर ड्रम ब्रेक मिलता है.

हीरो स्पलेंडर से होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला हीरो स्पलेंडर प्लस से होगा, जो फिलहाल सेगमेंट लीडर है. इसमें एक 97.6cc का इंजन मिलता है. इसकी कीमत 72468 रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- जबरदस्त फीचर्स के साथ, एक लाख रुपये तक के बजट में घर ला सकते हैं ये स्कूटर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Hatchback Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
फुल चार्ज में दौड़ेगी 700 KM, बेहद खास है Tata की ये अपकमिंग EV, जानिए क्या है खासियत?
फुल चार्ज में दौड़ेगी 700 KM, बेहद खास है Tata की ये अपकमिंग EV, जानिए क्या है खासियत?
नए कलर और शानदार लुक के साथ आई Suzuki Hayabusa, जानिए बाइक की खासियत
नए कलर और शानदार लुक के साथ आई Suzuki Hayabusa, जानिए बाइक की खासियत
इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget