एक्सप्लोरर

Honda की EV सेगमेंट में एंट्री, नई इलेक्ट्रिक बाइक इस दिन होगी पेश, जानिए क्या होगा खास?

Honda First Electric Bike: होंडा मोटरसाइकिल अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक ग्लोबली लॉन्च करने वाली है. आइए इस दमदार EV मोटरसाइकिल के डिजाइन, परफॉर्मेंस और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

होंडा मोटरसाइकिल पहली बार एक बड़ी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका ग्लोबल डेब्यू 2 सितंबर 2025 को किया जाएगा. इस नई बाइक का पहला टीजर हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिससे बाइक लवर्स में उत्साह और भी बढ़ गया है.

कैसी होगी होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक?

  • दरअसल, टीजर में दिखाई गई बाइक का लुक काफी हद तक EV Fun कॉन्सेप्ट जैसा लग रहा है, जिसे होंडा ने पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था. कॉन्सेप्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक 500cc पेट्रोल इंजन वाली बाइक के बराबर परफॉर्मेंस देगी.

  • होंडा की इस नई इलेक्ट्रिक बाइक का पावर आउटपुट लगभग 50 बीएचपी हो सकता है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में एक मिड-साइज पेट्रोल इंजन वाली बाइक के बराबर बना देगा. ये बाइक खासकर उन राइडर्स के लिए होगी जो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेज रफ्तार और दमदार एक्सपीरियंस की तलाश कर रहे हैं. ये होंडा की पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी, जो न केवल पावरफुल होगी बल्कि तकनीकी रूप से भी बेहद एडवांस होगी.

डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी

  • होंडा की इस नई इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन काफी स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक दिखाई देता है. टीजर में सामने आई झलक से पता चलता है कि ये बाइक डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में बेहद खास होगी. इसमें एक बड़ा TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा. बाइक के फ्रंट में आकर्षक DRL लाइट्स और क्लिप-ऑन हैंडलबार लगाए गए हैं. इसके अलावा इसमें बार-एंड मिरर और एक स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन दी गई है. सबसे खास बात ये है कि इसमें CCS2 चार्जिंग सिस्टम दिया गया है, ठीक वैसे ही जैसे आज की इलेक्ट्रिक कारों में मिलता है.

भारत में कब होगी लॉन्च?

जहां एक ओर होंडा इस इलेक्ट्रिक बाइक को 2 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में ये संभावना है कि भारतीय बाजार में इस बाइक को आने में थोड़ा समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक पर चलती है 600 KM, TVS Raider खरीदने के लिए जेब में होने चाहिए कितने पैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget