एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद Honda Activa और TVS Jupiter कितने सस्ते होंगे? यहां देखें पूरी डिटेल्स

केंद्र सरकार ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को राहत दी है. नए GST के तहत स्कूटर, बाइक और कारों पर टैक्स कम कर दिया गया है. इससे होंडा एक्टिवा और TVS जुपिटर जैसे पॉपुलर स्कूटर सस्ते हो जाएंगे.

केंद्र सरकार ने हाल ही में वाहनों पर GST में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. पहले टू-व्हीलर्स पर 28% GST लगता था, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है. नया टैक्स स्लैब 22 सितंबर से लागू होगा. इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो स्कूटर और मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि इससे होंडा एक्टिवा और TVS जुपिटर जैसे पॉपुलर स्कूटर कितने सस्ते हो जाएंगे.

क्यों टू-व्हीलर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

  • भारत में बिकने वाले ज्यादातर टू-व्हीलर्स 350cc से कम क्षमता वाले इंजन के साथ आते हैं. सरकार ने इसी सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए GST दर घटाई है. इसका मतलब है कि Honda Activa और TVS Jupiter जैसे स्कूटर्स, जो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स हैं, अब पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे.

Honda Activa और TVS Jupiter की नई कीमतें

  • Honda Activa की मौजूदा कीमत 81,045 (28% GST सहित) है. नए GST स्लैब लागू होने के बाद यह स्कूटर करीब 72,940 रुपये में मिल सकेगा. यानी ग्राहकों को लगभग 8,000 रुपये की सीधी बचत होगी. वहीं, TVS Jupiter 110 की मौजूदा कीमत 78,631 रुपये हैं, जो 22 सितंबर 2025 के बाद घटकर 70,767 रुपये हो जाएगी. यानी यह स्कूटर भी लगभग 7,800 रुपये सस्ता हो जाएगा. इसी तरह Suzuki Access 125 की कीमत भी कम होगी. पहले इसकी कीमत 84,300 रुपये थी, जो अब नए टैक्स के बाद 75,870 रुपये हो जाएगी.

मोटरसाइकिलों पर भी असर

  • बता दें कि केवल स्कूटर ही नहीं, बल्कि मोटरसाइकिलें भी अब सस्ती होंगी. देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor पर भी ग्राहकों को फायदा मिलेगा. इसकी मौजूदा कीमत 79,426 रुपये है, जो GST घटने के बाद 71,483 रुपये रह जाएगी. यानी Splendor की कीमत में करीब 7,943 रुपये की कमी आएगी.

फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

GST कटौती का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब देश फेस्टिव सीजन की तैयारी कर रहा है. धनतेरस और दिवाली पर लोग नई गाड़ियां खरीदना शुभ मानते हैं. ऐसे में स्कूटर और मोटरसाइकिलों की कीमत घटने से बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. कंपनियों और ग्राहकों दोनों के लिए यह एक बड़ा तोहफा साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: एडवेंचर राइडर्स के मजे! Ducati ने भारत में लॉन्च की 2 नई बाइक्स, जानें कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget