एक्सप्लोरर

महंगा हो गया Honda Activa, नए मॉडल को मिला ये खास फीचर, जानें कितनी बढ़ गई कीमत?

Honda Activa New Update: होंडा एक्टिवा को एक बड़ा अपडेट मिला है. इस स्कूटर में लगी स्क्रीन को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है, जिस पर कॉल अलर्ट के साथ ही नेविगेशन असिस्ट का फीचर भी शामिल है.

Honda Activa New Features: होंडा एक्टिवा 125 का नया मॉडल मार्केट में लॉन्च किया गया है. इस स्कूटर के फीचर्स में बदलाव किया गया है. होंडा के स्कूटर में अपडेट के साथ ही इसकी कीमत में भी इजाफा हुआ है. होंडा एक्टिवा में पहले एलसीडी डिसप्ले मिलती थी, जिसकी जगह अब 4.2-इंच की TFT डिस्प्ले लगी मिलने वाली है. स्कूटर की इस डिस्प्ले को होंडा के रोडसिंक एप (Roadsync app) के साथ कनेक्ट किया जा सकता है.

Honda Activa की बदल गई स्क्रीन

नए होंडा एक्टिवा में मिलने वाली इस TFT डिस्प्ले के जरिए अब आपके फोन पर आने वाली रिंग का नोटिफिकेशन स्कूटर की स्क्रीन पर नजर आएगा. कॉल अलर्ट के फीचर के साथ ही नेविगेशन असिस्ट का फीचर भी शामिल किया गया है. एक्टिवा के नए मॉडल में एक और बड़ा अपडेट ये हुआ है कि इसमें USB Type C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे लोग अब कभी भी और कहीं भी अपने मोबाइल फोन को चार्ज कर सकते हैं.

होंडा के स्कूटर की पावर

होंडा एक्टिवा 125 में और कोई खास बदलाव नहीं किया है. इस स्कूटर में पहले की तरह 123.9 cc फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जिससे इस टू-व्हीलर को 8.4 hp की पावर मिलती है और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस स्कूटर में लगी मोटर के साथ स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है.

Honda Activa की नई कीमत

होंडा एक्टिवा का नया मॉडल छह रंगों में भारतीय बाजार में लाया गया है. एक्टिवा के DLX वेरिएंट की कीमत 94,442 रुपये से शुरू है. वहीं इसके टॉप H-स्मार्ट वेरिएंट की कीमत key fob और की-लैस इग्नीशन के साथ 97,146 रुपये है. इस स्कूटर में दी गई महंगी एमिशन मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी के साथ कीमत में कुछ इजाफा भी हुआ है. होंडा एक्टिवा की एक्स-शोरूम प्राइस 80,256 रुपये से शुरू है. इससे पहले दिल्ली में स्कूटर की एक्स-शोरूम प्राइस 76,684 रुपये से शुरू थी.

2025 होंडा एक्टिवा के DLX वेरिएंट की कीमत जो 94,442 रुपये रुपये से शुरू है, उसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 79,184 रुपये थी. वहीं H-स्मार्ट वेरिएंट की कीमत पहले 82,684 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 97,146 रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें

Bajaj Chetak के इस नए स्कूटर की क्या है कीमत? सिंगल चार्ज में देता है 150 Km से ज्यादा की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget