एक्सप्लोरर

होली के रंगों से खराब हो गई है कार, तो घर पर आसानी से ऐसे करें कार की क्लीनिंग

होली के मौके पर अगर आपकी कार पर रंग लग गया है या कार गंदी हो गई है तो आप घर भी आसानी से कार को क्लीन कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा. आइये जानते हैं क्या हैं टिप्स

होली  की मस्ती लोगों पर इस कदर चढ़ती हैं कि फिर एक दूसरे को रंग लगाने का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं. अक्सर लोग कार में बैठे लोगों या सड़क पर चलते वाहनों के भी नहीं छोड़ते हैं ऐसे में कई बार लोगों की कार भी रंगों से सराबोर हो जाती है. तो अगर आपकी कार भी होली के मौके पर रंग लगने से खराब हो गई है और आप कार मेंटिनेंस का खर्चा बचाना चाहते हैं तो आप घर पर भी आसानी से अपनी कार को साफ कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप कम कीमत में अपनी कार को एकदम नई जैसी चमकदार बना सकते हैं. हालांकि घर पर कार को क्लीन करते वक्त आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा. आइये जानते हैं टिप्स

कार को क्लीन रखने के लिये टिप्स

1-कार को साफ करने के लिये वॉशिंग पाउडर, डिश वॉशिंग सोप या बालों वाला शैम्पू यूज नहीं करना चाहिये. लंबे टाइम तक इनका यूज आपकी कार के पेंट को खराब कर सकता है. कार को वॉश करने के लिये कार क्लीनर और कार शैम्पू का ही यूज करें.

2- कार अगर तेज धूप में खड़ी है तो उसके बाद भी तुरंत वॉश नहीं करना चाहिये. तेज धूप में रहने से कार की बॉडी गर्म हो जाती है और इसके कार वॉश से कार का पेंट थोड़ा फेड हो सकता है.

3-शैम्पू से वॉश करने के बाद कार को सुखाने के लिये सूती कपड़े की जगह फाइबर क्लोथ या बेबी वाइप जैसे कपड़े का यूज करें. इसके अलावा भी कभी कॉटन के सूखे कपड़े से कार डायरेक्ट ना पोछें, इससे कार पर स्क्रैच पड़ सकता है

4-अगर कार को घर में वॉश कर रहे हैं तो पाइप का इस्तेमाल करें. किसी नल में पाइप लगाकर उसकी धार से कार जल्दी साफ हो जाती है. बाल्टी में पानी भरके वॉश करने से कार पूरी तरह क्लीन नहीं होती. बार बार क्लीनिंग स्पंज बाल्टी में डालने से बाल्टी का पानी गंदा हो जाता है और वहीं धूल-मिट्टी वाला पानी कार पर लगता है.

5-कार को वॉश करते टाइम शीशे और सभी डोर अच्छी तरह बंद कर दें. क्लीनिंग के दौरान पानी अंदर जाने से कार के इंटीरियर को नुकसान पहुंच सकता है या सीटों में नमी की वजह से फंगस लग सकता है.

6-बाहर से कार को अच्छी तरह वॉश करने के बाद कार को अंदर से भी क्लीन करना जरूरी है.  डैशबोर्ड, लेगस्पेस और बाकी इंटीरियर की अगर सही से सफाई ना हो तो वहां फंगस आ सकती है. इसके अलावा कार सीट की भी अच्छी तरह सफाई जरूरी है

7-कार की हेडलाइट या टेललैंप साफ करने के लिए विंडो क्लीनर यूज कर सकते हैं. विंडो क्लीनर को हेडलाइट पर स्प्रे करें और सॉफ्ट कपड़े या बेबी वाइप से पोंछने से हेडलाइट चमकने लगेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soybean Car VS Steel Car: 84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget