एक्सप्लोरर

सुरक्षा में सबसे आगे, कीमत में सबसे कम, ये हैं भारत में मिलने वाली टॉप 5 कारें

कार खरीदते वक्त सेफ्टी फीचर्स भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना माइलेज, लुक जरूरी है. ऐसे में अगर आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 6 एयरबैग वाली कार खरीदना चाहते हैं तो कम बजट में ये शानदार ऑप्शन हैं.

अगर आपको अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सबसे ज्यादा रहती है और आप उसी के हिसाब से एक शानदार कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जो सुरक्षा के मामले में सबसे आगे हैं. कार खरीदते वक्त लोग अक्सर कार के माइलेज, फीचर्स और लुक पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी जरा सी लापरवाही आपके और आपके परिवार की जान खतरे में डाल सकती है. इसलिए कार खरीदते वक्त सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहिए. कार के सेफ्टी फीचर्स पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए, जितना बाकी फीचर्स पर दिया जाता है. कार में लगे एयरबैग आपकी सुरक्षा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण हैं. एक्सीडेंट के समय कार में लगे एयरबैग आपकी जान बचा सकते हैं. अभी तक कम कीमत वाली कारों में आपको एयरबैग नहीं मिलते थे, लेकिन अब कार निर्माता सस्ती कारों में भी सुरक्षा फीचर्स पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. आपको ऐसी कई कारें मिल जाएंगी जो कम कीमत पर भी 6 एयरबैग का फीचर दे रही हैं. आइये जानते हैं ऐसी कारों के बारे में.

हुंडई एलिट i20- हुंडई कंपनी देश की पहली ऐसी कंपनी थी, जिसने कॉम्पैक्ट सेडान कार आई20 में 6 एयरबैग दिए थे. हुंडई एलिट i20 के टॉप वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग मिल जाएंगे. आपको इसमें दो इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल वेरिएंट मिलेंगे. दोनों वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग की सुविधा मिल रही है. हुंडई आई20 की कीमत 5.88 लाख से शुरू होती है.

फोर्ड फिगो एस्पायर- फोर्ड फिगो एस्पायर कंपनी सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट सिडैन कार है. इस कार में आपको सेफ्टी के बेस्ट फीचर्स मिलेंगे. फोर्ड फिगो एस्पायर में 6 एयरबैग की सुविधा दी गई है. हालांकि 6 एयरबैग आपको सिर्फ टॉप-वेरिएंट में ही मिलेंगे. बात करें इसकी कीमत की तो भारत में फिगो की शुरुआती कीमत 6.16 लाख रुपये है.

हुंडई वरना- हुंडई की फेमस सिडान कारों में हुंडई वरना भी शामिल है. इस कार को अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कारों में गिना जाता है. वरना आपने लुक से साथ-साथ सेफ्टी फीचर्स के लिए भी जानी जाती है. आपको हुंडई वरना के टॉप-वेरिएंट में 6 एयरबैग का ऑप्शन मिलेगा. इस कार की शुरुआती कीमत 8.72 लाख रुपये है.

फोर्ड इको स्पोर्ट- अगर आप सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं जो सुरक्षा के मामले में भी मजबूत हो, तो आप फोर्ड ईको स्पोर्ट खरीद सकते हैं. भारत में ये कार काफी लोकप्रिय है. इको स्पोर्ट में आपको 6 एयरबैग्स मिलेंगे. कार में दूसरे सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इको स्पोर्ट अपने सेगमेंट में एकमात्र ऐसी कार है जो 6 एयरबैग के साथ आती है. आपको पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ऑप्शन में ये कार मिल जाएगी. इसकी कीमत 8.63 लाख रुपये से शुरू होती है.

फोर्ड फिगो- हैचबैक कारों में शामिल फोर्ड फिगो भी सेफ्टी के मामले में दमदार कार है. इस कार को भारत की सबसे सस्ती कारों में गिना जाता है, जो 6 एयरबैग्स के साथ आती है. हालांकि आपको इसके टॉप-एन्ड वेरिएंट में ही 6 एयरबैग की सुविधा मिलेगी. फोर्ड फिगो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिल जाएगी. इस कार का इंजन भी काफी दमदार है. बात करें फोर्ड फिगो की कीमत की तो इसे 6.01 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आप खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Maruti Suzuki Popularity In India: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget